{"_id":"5b143fe24f1c1bae6e8b624f","slug":"91528053730-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने लाइनमैन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने लाइनमैन को पीटा
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। बदहाल विद्युत आपूर्ति से नाराज चम्पहा बाजार के उपभोक्ताओं का गुस्सा रविवार की रात फूट पड़ा। उपकेंद्र का घेराव कर उपभोक्ताओं ने लाइनमैन को बेरहमी से पीट दिया। जख्मी लाइनमैन को साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से नाराज विद्युत कर्मियों ने समूचे इलाके की सप्लाई ठप कर दी।
चम्पहा बाजार के उपभोक्ताओं का कहना है कि 24 मई की रात आए आंधी-तूफान के बाद से इलाके की विद्युत सप्लाई पूरी तरह से चरमरा गई है। आरोप लगाया कि उपकेंद्र कर्मी आपूर्ति मुहैया कराने में भेदभाव बरत रहे हैं। इससे नाराज चंपहा के ग्रामीणों ने रविवार की रात तकरीबन आठ बजे उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। उपभोक्ताओं का गुस्सा देख कर्मचारी तो भाग खड़े हुए। लेकिन उपकेंद्र प्रभारी ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हो गए। उपभोक्ताओं ने लाइनमैन मो. अख्तर को पकड़कर बेरहमी से पीट दिया। सूचना के बाद पुलिस पह़ुंचती कि इससे पहले सभी फरार हो गए। पिटाई से जख्मी अख्तर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में फिलहाल किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। घटना से नाराज कर्मियों ने पूरे इलाके की आपूर्ति ठप कर दी।