फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में प्रवेश की खबर

विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में प्रवेश की खबर

Tue, 08 Aug 2017 09:40 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में प्रवेश की खबर
बीकॉम में प्रवेश के लिए कल आखिरी मौका
विज्ञापन

बीएएलएलबी में छह, परास्नातक में 125 दाखिले

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीकॉम में प्रवेश के लिए एक अंतिम मौका दिया गया है। बीकॉम में दाखिले के लिए 10 अगस्त को सामान्य वर्ग, ओबीसी वर्ग के साथ विदेशी छात्रों को प्रवेश भवन में सुबह नौ से 11.30 बजे के बीच संपर्क करने को कहा गया है। इविवि में मंगलवार को भी दाखिले की प्रक्रिया जारी रही। बीएएलएलबी में छह और परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 125 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। बीएएलएलबी में दाखिल लेने वाले छह अभ्यर्थियों में सामान्य वर्ग के तीन छात्र एवं एक छात्रा, ओबीसी वर्ग का एक छात्र और एससी वर्ग का एक छात्र शामिल है। वहीं, परास्नातक के तहत एमए में 57, एमएससी में 26 और एमबीए में 42 दाखिले हुए।
00
स्नातक का कटऑफ
इविवि
बीकॉम: 10 अगस्त को 122.50 या अधिक ओपेन कैटेगरी, 98 या अधिक ओबीसी, सभी विदेशी छात्र
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (बेनीगंज परिसर)
एलएलबी: 10 अगस्त को 125 या अधिक अंक ओपेन कैटेगरी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग, दिव्यांग, स्पोर्ट्स, कर्मचारी-शिक्षक आश्रित कोटा
परास्नातक का कटऑफ
इविवि
एमकॉम: नौ अगस्त को 83.5 या अधिक ओपेन कैटेगरी, 65 या अधिक ओबीसी, 40 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी दिव्यांग, कर्मचारी एवं शिक्षक आश्रित कोटा
एमपीएड: 10 अगस्त को 303.45 या अधिक ओपेन कैटेगरी, 270.50 या अधिक ओबीसी, सभी अर्ह अभ्यर्थी एससी-एसटी वर्ग
कृषि रसायन विज्ञान: नौ एवं 10 अगस्त को 180 या अधिक सामान्य, 165 या अधिक ओबीसी, 116 या अधिक एससी वर्ग
संस्कृत: नौ अगस्त को 54 या अधिक सामान्य, 36 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी-एसटी वर्ग, कर्मचारी आश्रित, दिव्यांग एवं स्पोर्ट्स कोटा
प्राचीन इतिहास: नौ अगस्त को 67.92 या अधिक ओबीसी, 55 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
कंप्यूटर साइंस: 10 अगस्त को 46 या अधिक सामान्य, 36 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी-एसटी वर्ग
गणित: नौ अगस्त को 50.50 से 62.50 अंक ओबीसी, 25 से 62.50 एससी वर्ग
अंग्रेजी: नौ अगस्त को 51 या अधिक ओबीसी, 30 या अधिक एससी, 33 या अधिक एसटी वर्ग एवं शिक्षक-कर्मचारी आश्रित कोटा
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज
नौ अगस्त को प्राचीन इतिहास में 25 या अधिक सामान्य, 20 या अधिक ओबीसी, 15 अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी, अर्थशास्त्र में 10 या अधिक सामान्य, 5 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी-एसटी, शिक्षाशास्त्र में सभी वर्ग के अभ्यर्थी, अंग्रेजी साहित्य में 45 या अधिक सामान्य, 40 या अधिक ओबीसी, 30 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग, हिंदी में 15 या अधिक सामान्य, 5 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी-एसटी, आधुनिक एवं मध्यकालीन इतिहास में सभी वर्ग के अभ्यर्थी, संस्कृत में सभी वर्ग के अभ्यर्थी, राजनीति विज्ञान में सभी अभ्यर्थी एससी-एसटी वर्ग, उर्दू में सभी वर्ग के अभ्यर्थी, रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन में सभी वर्ग के अभ्यर्थी, मनोविज्ञान में सभी वर्ग के अभ्यर्थी, भूगोल में सभी अभ्यर्थी एससी-एसटी वर्ग, संगीत (गायन, तबला) में सभी वर्ग के अभ्यर्थी, दर्शनशास्त्र में सभी वर्ग के अभ्यर्थी, गणित में सभी अभ्यर्थी एससी-एसटी, पेंटिंग सभी वर्ग के अभ्यर्थी, वाणिज्य में सभी अभ्यर्थी एससी-एसटी वर्ग।
विज्ञापन

सीएमपी डिग्री कॉलेज
नौ अगस्त को संस्कृत में सभी वर्ग के अभ्यर्थी, दर्शनशास्त्र में सभी वर्ग के अभ्यर्थी, मध्यकालीन इतिहास में बची हुई सीटों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी, बीएसए, पीजीडीसीए एवं डीसीए में प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
बैक पेपर के लिए आवेदन आज से
- इविवि में विभिन्न पाठ्यक्रमों में द्वितीय परीक्षा/अंकसुधार परीक्षा के लिए अर्ह छात्र-छात्राएं नौ से 23 अगस्त तक अपना आवेदन संबंधित विभाग में जमा कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार एमए, एमएससी, एमकॉम प्रथम एवं द्वितीय, बीएड, एमएड, एमबीए, एमबीएआरडी, बीटेक, एमपीएड, बीएफए, बीपीई, बीम्यूज फाइनल सेमेस्टर, बीसीए, बीए इन मीडिया स्टडीज, बीए इन फैशन डिजाइन, एमसीए चतुर्थ एवं फाइनल के अर्ह छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।
00
प्रवेश के लिए दूसरी सूची जारी
- केपी ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड प्रवेश-2017 की दूसरी सूची कॉलेज के सूचना बोर्ड और वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों को 10 अगस्त को कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक जरूरी अभिलेखों के साथ बुलाया गया है। साथ ही इविवि के मेडिकल बोर्ड के समक्ष परीक्षण के लिए उपस्थित हो चुके दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थी जूही आजाद सिद्दीकी, रामचंद्र यादव, अखिलेश चौहान, गौरव श्रीवास्तव को भी प्रवेश के लिए बुलाया गया है।
0
ओरिएंटेशन प्रोग्राम आज
- केपी ट्रेनिंग कॉलेज के सभाभवन में नौ अगस्त को सुबह 10 बजे प्रथम सेमेस्टर के चयनित अभ्यर्थियों को ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा।
0
जेटी डिग्री कॉलेज में प्रवेश
- जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एमए संस्कृत एवं अर्थशास्त्र प्रवेश के लिए आवेदन जमा कर चुकीं छात्राओं की काउंसिलिंग नौ एवं 10 अगस्त को कॉलेज में सुबह 10 से 12 बजे तक हेागी। इन विषयों में प्रवेश के लिए 10 अगस्त तक सुबह नौ से एक बजे के बीच आवेदन पत्र भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
0
सीएमपी में एलएलएम में प्रवेश आज एवं कल
- सीएमपी डिग्री कॉलेज में एलएलएम प्रथम वर्ष में नौ एवं 10 अगस्त को दिन में 11 से दोपहर एक बजे तक प्रवेश लिए जाएंगे। इसके लिए 144.5 अंक तक सामान्य वर्ग, 99.45 अंक तक एससी वर्ग एवं कर्मचारी आश्रित कोटा के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इस दौरान स्पोर्ट्स एवं दिव्यांग कोटे के अर्ह छात्रों का भी दाखिला होगा, जिनकी सूची नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई है।
00000
कैम्पस
------
- इविवि में विधि (ऑनर्स) प्रथम सेमेस्टर सत्र 2017-18 की कक्षाएं नौ अगस्त से शुरू होने जा रही हैं।
- इविवि में विधि (ऑनर्स) प्रथम सेमेस्टर एवं एलएलएम प्रथम सेमेस्टर सत्र 2017-18 में नवप्रवेशार्थियों को माइग्रेशन एवं टीसी 22 अगस्त तक विधि विभाग में जमा करना है।

- इविवि में विधि (ऑनर्स) तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर सत्र 2017-18 के छात्र-छात्राओं को 22 अगस्त तक विधि विभाग में नामांकन कराने को कहा गया है।
- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज बीए, बीएससी, बीकॉम की नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं। 75 फीसदी से कम उपस्थिति पर कॉलेज की ओर से छात्रवृत्ति का फॉर्म नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed