फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   राज्य विवि की दो खबरें

राज्य विवि की दो खबरें

Fri, 21 Jul 2017 09:06 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
राज्य विवि की दो खबरें
अंकपत्र, प्रमाणपत्र पर अब आधार नंबर भी
विज्ञापन

0 राज्य विवि ने कुलपति ने संबद्ध महाविद्यालयों को जारी किए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों के अंकपत्र और प्रमाणपत्र पर अब आधार नंबर भी अंकित किए जाएंगे। देश भर में केंद्रीय, राज्य एवं निजी विश्वविद्यालयों के साथ इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय ने भी डिजिटल पहल की है और इस बाबत कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
कुलपति ने महाविद्यालयों को निर्देश दिए कि नव प्रवेशित सभी छात्र-छात्राओं के आधार नंबर एवं अन्य विवरण लॉग इन पर ऑनलाइन शीघ्र उपलब्ध करा दिए जाएं, ताकि विद्यार्थियों के अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र पर उनका आधार नंबर अंकित किया जा सके। इस व्यवस्था के लागू होने से फर्जी मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट पर काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा। कुलपति ने बताया कि राज्य विश्वविद्यालय ने अपनी स्थापना के महज एक वर्ष के कार्यकाल में डिजिटल क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ाए हैं। सभी संबद्ध 548 महाविद्यालयों को लॉग इन पासवर्ड देकर डिजिटल सुविधा प्रदान की गई है। स्नातक स्तर पर कुछ पाठ्यक्रमों को छोड़कर बाकी परिणाम ऑनलाइन घोषित किए जा चुके हैं। टाइम टेबल ऑनलाइन है, वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान कर दी गई है। इसके अलावा भी ढेरों काम किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


एलएलबी की परीक्षा में पकड़े गए 20 नकलची
इलाहाबाद। राज्य विश्वविद्यालय की एलएलबी की परीक्षा में शुक्रवार को 20 परीक्षार्थी नकल करते रंगे हाथ पकड़े गए। कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद एवं रजिस्ट्रार डॉ. साहब लाल मौर्य के नेतृत्व में उड़ाका दल ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान द्वितीय पाली में जगन्नाथ प्रसाद स्मारक महाविद्यालय घूरपुर में एलएलबी की परीक्षा में 20 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed