फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   900 security guards on security for Allahabad-Banaras highway

इलाहाबाद-बनारस हाईवे पर सुरक्षा के लिए बढ़े 900 सुरक्षाकर्मी

Sat, 15 Jul 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 15 Jul 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
900 security guards on security for Allahabad-Banaras highway
kanwar
आतंकी खतरे के मद्देनजर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार ने फैजाबाद मंडल के नौ सौ अतिरिक्त पुलिस कर्मी इलाहाबाद की सीमा में इलाहाबाद-बनारस हाईवे पर तैनात कर दिए हैं। इनमें 500 होमगार्ड और 280 नए सिपाही है। 120 हैड कांस्टेबिल, दरोगा, इंस्पेक्टर और सीओ रहेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 100 होमगार्ड की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
विज्ञापन


सावन के दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें सोमवार को बनारस में जलाभिषेक के लिए इलाहाबाद से जाने वाले कांवड़ियों की संख्या में निरंतर इजाफा होता रहेगा। जिसको ध्यान में रखते हुए डीजीपी ने यहां के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। इस रूट पर रोडवेज को निर्देश दिए हैं कि वह ज्यादा सवारी होने पर ही बसों का संचालन करे। एसपी गंगापार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यहां के गंगा घाटों पर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिले के चार प्रमुख घाटों पर जल पुलिस के करीब 200 जवानों की मोटर वोट के साथ तैनाती की गई है। जो घाट कच्चे हैं और खतरा है, वहां विशेष वेरिकेडिंग की गई है। वहां पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है। हाईवे पर एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स रिजर्व में रखी गई है।
विज्ञापन


आतंकी घटना की आशंका को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देश पर इलाहाबाद और बनारस दोनों जिलों की सीमा में हाईवे पर बम निरोधक आदि टीमों को तैनात रखने के निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों अमनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाग स्थानीय खुफिया एजेंसियों ने हाईवे पर भी इस तरह की घटना की आशंका व्यक्त की है। उसी के बाद इस बारे में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed