फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   90% selected candidates of 69000 teachers recruitment participated in counselling

69000 सहायक अध्यापक भर्ती: प्रदेश भर में 90 फीसदी से अधिक ने कराई काउंसलिंग

Thu, 15 Oct 2020 10:54 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
90% selected candidates of 69000 teachers recruitment participated in counselling
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। लंबे इंतजार के बाद बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के लिए 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में 31277 पदों को भरने के लिए काउंसलिंग शुरू हुई। शिक्षामित्रों के 37339 पदों को छोड़कर 12 अक्तूबर को बेसिक शिक्षा परिषद ने 31277 पदों को भरने के लिए जिला आवंटन सूची जारी की। सूची जारी होने के बाद बुधवार को काउंसलिंग शुरू हुई। प्रदेश के अधिकांश जिले में 90 फीसदी से अधिक चयनित शिक्षकों ने उत्साह के साथ काउंसलिंग करवाई।
विज्ञापन


काउंसलिंग सेंटर के गेट पर अभ्यर्थियों एवं उनके साथ आए लोगों को मॉस्क में होने के बाद ही प्रवेश दिया गया। बेसिक शिक्षा परिषद के उप सचिव अनिल कुमार ने बताया कि प्रदेश के हर जिले में पहले दिन की काउंसलिंग बिना किसी बाधा के पूरी की गई। उन्होंने बताया कि पहले दिन जो अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल नहीं हो पाए हैं उन्हें भी मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरे जिन अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, उनके साथ छूटे अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed