फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   90,000 units of electricity found in electricity meters of 22 households, FIR against 93

कार्रवाई : 22 घरों के बिजली मीटरों में 90 हजार यूनिट बिजली मिली स्टोर, 93 के खिलाफ एफआईआर

Fri, 08 Oct 2021 12:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
90,000 units of electricity found in electricity meters of 22 households, FIR against 93
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पावर कॉरपोरेशन ने बृहस्पतिवार को बकाया वसूली, बिजली चोरी के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाया। जांच के दौरान 22 घरों के बिजली मीटरों में 90 हजार यूनिट बिजली स्टोर मिली। बिजली चोरी में पकड़े गए 93 उपभोक्ताएं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। मुख्य अभियंता विनोद गंगवार के निर्देश पर शहर के कल्याणी देवी, रामबाग, करैलाबाग, म्योहाल, टैगोर टाउन, नैनी, बम्हरौली डिवीजन के साथ गंगापार तथा यमुनापार में जांच अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


सभी एसडीओ टीम के साथ घर-घर बिजली चोरी, मीटर, लोड की जांच करने पहुंचे। मुख्य अभियंता के मुताबिक जांच अभियान में 22 घरों में लगे बिजली मीटरों में 90 हजार यूनिट बिजली स्टोर पाई गई। विद्युत मूल्य के साथ शमन शुल्क की गणना कराकर वसूली की जाएगी। वहीं जांच के दौरान 835 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई है कि यदि बिना भुगतान कनेक्शन जोड़ा तो बिजली चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन


शहरी इलाकों में जांच के दौरान हड़कंप की स्थिति रही। टीम देखकर लोग घरों में ताला लगाकर हट गए। बिजली चोरी के 93 मामले पकड़े गए। 234 लोगों का विद्युत भार (लोड) बढ़ाया गया। 310 घरों के मीटर बदले गए। जांच के दौरान 37 लोगों को नए कनेक्शन भी दिए गए। मौके पर ही लोगों से औपचारिकताएं पूरी कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed