{"_id":"5ced6e71bdec22074857fb51","slug":"89-28-applicants-were-present-in-ballb-entrance-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएएलएलबी प्रवेश परीक्षा में 89.28 फीसदी अभ्यर्थी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएएलएलबी प्रवेश परीक्षा में 89.28 फीसदी अभ्यर्थी शामिल
Tue, 28 May 2019 10:53 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 28 May 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
- फोटो : Prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में बीए एवं बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए परीक्षा मंगलवार को आयोजित की गई। बीए की प्रवेश परीक्षा में इतिहास और भूगोल से जुड़े सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया, लेकिन बाकी सवाल सामान्य लगे। बीए प्रवेश परीक्षा में 88.43 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं, बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा में 89.29 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
बीए की प्रवेश परीक्षा में सामान्य हिंदी या सामान्य अंग्रेजी विषय में से किसी एक में 25 सवाल हल करने थे। अभ्यर्थी को इन दोनों से किसी एक विषय को चुनना था। साथ ही 25 सवाल सामान्य ज्ञान और 25 सवाल मेंटल एबिलिटी के थे। इसके अलावा अभ्यर्थियों को सात विषयों में कोई तीन विषय चुनने थे, जिनमें 25-25 सवाल हल करने थे। सात विषयों में लॉजिक, सिविक्स, इकोनॉमिक्स, भूगोल, इतिहास, संस्कृत एवं उर्दू विषय शामिल थे। इतिहास और भूगोल के सवाल अभ्यर्थियों को कठिन लगे, जबकि अन्य विषयों के साथ जीके और सामान्य हिंदी एवं सामान्य अंग्रेजी से पूछे गए सवालों को हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
वहीं, बीएएलएलबी सामान्य हिंदी से 25 सवाल और सामान्य अंग्रेजी से 25 सवाल यानी कुल 50 सवाल पूछे गए। साथ ही सामान्य अध्ययन के 50 सवाल भी हल करने थे। इन 100 सवालों के अलावा 25 सवाल लीगल एप्टीट्यूड के थे और 25 सवाल मेंटल एबिलिटी से संबंधित थे। मेंटल एबिलिटी के सवाल अभ्यर्थियों को आसान लगे, जबकि सामान्य अध्ययन के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाए रखा।
विज्ञापन
बीए प्रवेश परीक्षा के लिए 30876 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 27306 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 3570 ने परीक्षा छोड़ दी। 24091 अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन और 3215 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन मोड में परीक्षा दी। वहीं, बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 5355 अभ्यर्थियों में 4781 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 574 ने परीक्षा छोड़ दी। उपस्थित अभ्यर्थियों में 4102 ने ऑफलाइन और 679 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा दी।