{"_id":"5fa300a98ebc3e9b9b455496","slug":"83-new-corona-patients-met-city-news-ald2907655145","type":"story","status":"publish","title_hn":"83 नए कोरोना मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
83 नए कोरोना मरीज मिले
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण काबू में दिख रहा है। आंकड़े यही बता रहे हैं, जो राहत की बात है। संक्रमितों की रिकवरी दर 94 प्रतिशत से अधिक है, जो प्रदेश में अव्वल है। वहीं बुधवार को 24 घंटे में 83 नए लोग कोविड पॉजिटिव हुए। 147 लोग संक्रमण मुक्त हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम होकर 918 पर पहुंच गई है। नवंबर माह में किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई।
यह दावा है नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय का, उन्होंने बताया कि संक्रमितों का आंकड़ा चार महीने पहले के स्तर पर आ गया है। संक्रमितों की संख्या जांच का दायरा बढ़ाने के बाद भी निरंतर कम हो रही है। डॉ. सहाय के मुताबिक प्रदेश भर के तुलनात्मक आंकड़ों के लिहाज से बुधवार को शाम पांच बजे तक प्रदेश के सभी जिलों में प्रयागराज की रिकवरी दर 94 फीसदी से अधिक है। जबकि प्रदेश भर का औसत रिकवरी रेट 93 फीसदी है। ये आंकड़ा सभी के लिए राहत देने वाला है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या भी लगातार कम हो रही है। अच्छी बात यह है कि नवंबर माह के चार दिनों में एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक टारगेट ग्रुप की जांच में भी संक्रमितों की संख्या न के बराबर है। छठवें दिन भी जांच का क्रम जारी रहा। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 24284 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 24 घंटे में 126 लोगों के साथ 17248 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। अस्पतालों से 5720 लोग उपचार और निगेटिव रिपोर्ट के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि बुधवार को 5853 मरीजों के नमूने जांच को लिए गए। सर्वाधिक 60 मरीज एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं। बेली में 42, यूनाइटेड में 21 संक्रमित भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि मृत्यु दर फिलहाल शून्य है। 31 अक्तूबर तक 315 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
शासन के निर्देश पर अब निजी अस्पताल संचालकों को प्रतिदिन शाम को कोविड जांच और संक्रमितों का ब्यौरा सीएमओ कार्यालय में शाम पांच बजे तक देना अनिवार्य होगा। सीएमओ, नोडल अधिकारी की बैठक में शासन के निर्देश पर अमल कराने की रणनीति तय की गई। सभी अस्पताल संचालकों को इस बारे में पत्र भेजे गए हैं।