फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कमल का बटन दबाने से सीमा पार दबेगा आंतकवादियों का टेटुआ

कमल का बटन दबाने से सीमा पार दबेगा आंतकवादियों का टेटुआ

Mon, 22 Apr 2019 09:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
कमल का  बटन दबाने से सीमा पार दबेगा आंतकवादियों का टेटुआ
राफेल मामले में राहुल फेल, देश से मांगें माफी
विज्ञापन

0 भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन से पहले डिप्टी सीएम केशव ने विपक्ष पर साधा निशाना
0 कहा, साइकिल पर बैठेगा हाथी तो क्या होगा हश्र, सूबे की 80 सीट जीतने का भरा दंभ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद कहने के साथ राहुल गांधी द्वारा पीएम को चोर कहने के बयान पर खेद जताने को लेकर कहा कि अब उनके झूठ का पर्दाफाश हो गया है। वह देश से माफी मांगने के साथ ही कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दें। कहा कि पीएम मोदी ही हैं, जो लगातार आतंकवाद से मोर्चा ले रहे हैं, अगर आतंकियों को पस्त करना है तो 12 मई को कमल का बटन दबाना होगा। तभी सीमापार आतंकवादियों का टेटुआ दबाया जा सकेगा।
चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने विज्ञान परिषद सभागार के बाहर आयोजित भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन पूर्व हुई सभा में केशव ने कहा कि राहुल गांधी राफेल मामले में फेल हो गए हैं। इसी वजह से उन्हें ‘चौकीदार चोर’ बयान को लेकर खेद जताना पड़ा। कहा कि इस बार के चुनाव में दो राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव हार रहे हैं। अमेठी से राहुल गांधी तो आजमगढ़ से अखिलेश यादव की हार निश्चित है। तीसरी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती हार के डर की वजह से इस बार चुनाव ही नहीं लड़ रही हैं। केशव ने वर्ष 2014 की तुलना में इस बार यूपी की सभी 80 सीट जीतने का दंभ भरा। सपा बसपा गठबंधन को लेकर कहा कि साइकिल पर अगर हाथी बैठेगा तो समझ सकते हैं कि साइकिल का क्या हश्र होगा। नोटबंदी को लेकर कहा कि मायावती का हाथी इस वजह से भैंस के बच्चे से भी छोटा हो गया है। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज कुंभ मेेले में की गई तमाम व्यवस्था और शहर में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार पर अंकुश लगने से तिलमिला गया विपक्ष : अनुप्रिया
प्रयागराज। अपना दल (सोनेलाल ) की संरक्षक अनुप्रिया पटेल ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और केशरी देवी पटेल के नामांकन जुलूस से पूर्व हुई सभा में केंद्र सरकार की तमाम योजनाएं गिनाईं। कहा, पिछले पांच वर्ष में पीएम मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया गया है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगने से विपक्ष तिलमिला गया है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि पीएम से घबराए दो दल जो कभी एक दूसरे के दुश्मन थे, आज एक दूसरे को गले लगाए हुए हैं। पीएम मोदी के नाम का भूत उनके सिर पर चढ़कर बोल रहा है। कहा, पिछले दिनों सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने संसद में मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया था। भाजपा और अपना दल कार्यकर्ता घर-घर जाकर मुलायम के आशीर्वाद के बारे में बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed