{"_id":"5c5c7801bdec220c1b13fb31","slug":"81549563905-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिखाई गांधीगीरी, वाहन चालकों को दिया गुलाब का फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिखाई गांधीगीरी, वाहन चालकों को दिया गुलाब का फूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। उप संभागीय परिवहन अधिकारी ने 30वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के दौरान गांधीगीरी दिखाई। मूरतगंज जीटी रोड पर उन्होंने वाहन चालकों को नियमों की जानकारी देते हुए गुलाब का फूल भेंट किया। एआरटीओ के इस कार्य को लेकर दिनभर चर्चाएं रही।
जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी के तत्वावधान में व एआरटीओ की उपस्थिति में गुरुवार को मूरतगंज में 30वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का आयोजन हुआ। इस दौरान एआरटीओ ने वाहन चालकों से खूब गांधीगीरी की। उन्होेंने वाहन चालकों को रोही बाईपास पर रोककर न केवल सुरक्षा पेटी, हेल्मेट समेत नियमों की जानकारी दी बल्कि गुलाब का फूल भी भेंट किया। यहां के बाद वह मंझनपुर चौराहा पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्कूल के बच्चों, बस और टैंपो-टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ चौराहे पर पैदल मार्च किया।
पैदल मार्च में महामाया डिग्री कालेज के बच्चे शामिल रहे। पैदल मार्च को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एआरटीओ की गांधीगीरी को लेकर गुरुवार को दिनभर वाहन चालकों में चर्चाओं का बाजार गरम रहा।