{"_id":"5c278799bdec2257191903ae","slug":"81546094489-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल पर जंक्शन पहुंची हाई स्पीड टी-18 ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल पर जंक्शन पहुंची हाई स्पीड टी-18 ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
00000000000000000
ट्रायल सफल, जंक्शन पहुंची
सेमी हाई स्पीड टी-18 ट्रेन
0 आधे घंटे की देरी से सुबह 7.20 के बजाय 7.48 पर जंक्शन पहुंची
0 ट्रेन ने छह घंटे 53 मिनट में दिल्ली से प्रयागराज की तय की दूरी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया के तहत तैयार की गई देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन टी-18 का चौथा स्पीड ट्रायल सफल रहा। देश के सबसे व्यस्तम रेलमार्ग दिल्ली-प्रयागराज के बीच की दूरी इस ट्रेन ने 6 घंटे 53 मिनट में तय की। शनिवार सुबह 7.20 के बजाय यह ट्रेन करीब आधे घंटे देरी से 7.48 बजे जंक्शन के प्लेटफार्म छह पर पहुंची। वहां डीआरएम समेत अन्य रेलवे के अफसर मौजूद रहे। दोपहर दो बजे इसे दिल्ली के लिए रवाना किया गया। दिल्ली से प्रयागराज के बीच टी-18 ट्रेन का ट्रायल 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किया गया।
‘टी-18’ ट्रेन के सभी कोच चेयरकार वाले हैं। दिल्ली से शुक्रवार रात इसे रात 0.55 बजे रवाना किया गया। इसे सुबह 7.20 बजे जंक्शन पहुंचना था। जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के निकट दाऊ द खां के पास इसे कुछ देर के लिए रोका गया। इस वजह से करीब आधा घंटे देरी से यह ट्रेन सुबह 7.48 बजे जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन को कुंभ के लिए विशेष रूप से तैयार कराए गए प्लेटफार्म संख्या छह पर रोका गया। पूरे रास्ते के करीब 70 फीसदी सफर में यह ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी। यहां से इस ट्रेन को दोपहर दो बजे के बाद दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
सेमी हाई स्पीड टी-18 ट्रेन को दिल्ली से यहां लाने वाले ड्राइवर अरशद खान और रमन सिंह हैं। दोनों इलाहाबाद मंडल के ही रेल कर्मचारी हैं। डीआरएम अमिताभ के मुताबिक इसके लिए मंडल के 15 ड्राइवरों को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया है। ट्रायल रन के गार्ड मोहम्मद आदिल, संदीप निगम और एलआई ओपी मिश्रा रहे। दिल्ली वापसी के दौरान ट्रेन के ड्राइवर पीके दत्ता, राम प्रकाश और गार्ड अरविंद तिवारी, एसडी मिश्रा तथा एलआई पीके मिश्रा रहे।
विज्ञापन
जंक्शन पर ट्रेन के साथ आने वालों में आरडीएसओ लखनऊ के निदेशक मनोज कुमार, अनिल सिद्धार्द और प्रशांत कुमार के साथ रेलवे बोर्ड के कर्मचारी भी शामिल रहे। ट्रायल में मेधा कंपनी के इंजीनियरों की टीम भी शामिल रही। ट्रेन के हर कोच में डिवाइस और मीटर लगाकर तारों का जाल बिछाया गया था। जिससे इसके ट्रैक पर दौड़ने की क्षमता का ऑनलाइन आंकलन किया गया। जानकारी के मुताबिक ट्रेन को इस रेल ट्रैक पर राजधानी की रफ्तार से चलाया गया।
जंक्शन पर टी-18 ट्रेन के पहुंचने पर डीआरएम इलाहाबाद मंडल अमिताभ, एडीआरएम, इनामुल हक, अनिल द्विवेदी, अनुराग गुप्ता, सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित, सीनियर डीओएम मनु प्रकाश, सीनियर डीएससी अमलेश कुमार, सीनियर डीएमई अजीत सिंह के साथ अन्य अफसर भी पहुंचे। अफसरों ने ट्रेन की खूबियां देखीं और उसके बारे में चालक और तकनीकी दल के कर्मचारियों से बात भी की। इस मौके पर पीआरओ एनसीआर अमित मालवीय, मंडल के सुनील गुप्ता समेत अन्य अफसर और आम लोगों की भीड़ लगी रही। इसके लिए आरपीएफ स्टाफ को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
--------------------
वापसी के दौरान सेंसर में आई तकनीकी खामी
जंक्शन से दिल्ली के लिए दोपहर दो बजे सेमी हाई स्पीड ट्रेन टी-18 को समय से रवाना नहीं किया जा सका। सेंसर में आई तकनीकी खामी के चलते शुरुआती संचालन में परेशानी हुई। तुरंत रेलवे के तकनीकी अफसर सक्रिय हो गए। पांच से सात मिनट में खामी को दुरुस्त कर ट्रेन को रवाना किया गया।
- सेमी हाई स्पीड टी-18 ट्रेन का चौथा ट्रायल भी सफल रहा। प्रयागराज तक इस ट्रेन का आना सुखद है। रिपोर्ट के आधार पर इस ट्रेन के संचालन के बारे में रेलवे बोर्ड निर्णय लेगा। -अमिताभ, डीआरएम इलाहाबाद मंडल