फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नो इंट्री की वजह से भी बढ़ रहे सब्जियों के दाम

नो इंट्री की वजह से भी बढ़ रहे सब्जियों के दाम

Sun, 12 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
नो इंट्री की वजह से भी बढ़ रहे सब्जियों के दाम
नो इंट्री की वजह से बढ़ रहे सब्जियों के दाम
विज्ञापन

0 आढ़तियों का आरोप , ट्रैफिक पुलिस कर रही है मनमानी
0 ट्रकों में ही खराब हो जा रही सब्जी, 80 तक पहुंचा परवल का दाम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इस मौसम में अमूमन सब्जियों के दाम बढ़ते हैं लेकिन, इस बार सब्जियों के दाम में अप्रत्याशित उछाल से हर कोई हैरान है। इसका सीधा असर आम शहरियों की रसोई पर पड़ा है। हालांकि सब्जियों के बढ़ते दाम से आढ़ती भी खासे परेशान हैं। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर ट्रैफिक पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। आढ़तियों का आरोप है रीवा रोड और कानपुर रोड से सब्जी लदे ट्रकों को रोक लिए जाने से सब्जियां समय से मंडी नहीं पहुंच पा रही हैं। इस वजह से काफी सब्जी ट्रक में ही खराब हो जा रही है।

मुंडेरा मंडी में आम दिनों में नियमित रूप से 50 से ज्यादा ट्रक सब्जी लेकर पहुंचते हैं। मानसून की वजह से इन दिनों लोकल सब्जियों की आवक कम हो गई है। मंडी में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों से ही हरी सब्जियां ज्यादा आ रही हैं। नो इंट्री की वजह से पिछले कुछ दिनों से मुुंडेरा मंडी में समय से ट्रक नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्थानीय किसान भी इससे काफी परेशान हैं। इस वजह से मंडी में ही परवल, भिंडी, बैगन, लौकी, नेनुआ आदि के दाम बढ़ गए हैं। फुटकर व्यापारी भी मंडी से सब्जियां खरीदने के बाद उसे दोगुने से ज्यादा दाम में बेच रहे हैं। शनिवार को शहर के तमाम मंडियों में परवल 80 रुपये किलो तक बिका। नेनुआ, भिंडी के दाम भी 60 रुपये किलो या उससे ज्यादा रहे। राहत की बात है कि टमाटर और प्याज ने अभी तेजी नहीं पकड़ी है। आढ़तियों का कहना है कि बम्हरौली पुलिस चौकी के पास सब्जी लदे वाहनों को जबरन रोक लिया जा रहा है। मुंडेरा मंडी फल सब्जी व्यापार मंडल महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा का कहना है बिना सुविधा शुल्क लिए बगैर कुछ पुलिसकर्मी वाहनों को छोड़ते नहीं है। जो उन्हें कुछ नहीं देता उनके वाहन घंटों खड़े रहते है। इस वजह से ट्रक में लदी काफी हरी सब्जी खराब हो जाती है। आढ़ती बाहर से सब्जी मंगाते हैं तो वह उसका पूरा दाम चुकाते हैं। काफी माल खराब हो जाने की वजह से आढ़तियों को भी इन दिनों नुकसान उठाना पड़ रहा है। कहा कि इस संबंध में आढ़तियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम इलाहाबाद से मिलेगा। उनसे मांग की जाएगी कि सब्जी लदे वाहनों को मुंडेरा मंडी में आने दिया जाए।
विज्ञापन

थोक एवं फुटकर मार्केट में सब्जियों का भाव
सब्जी थोक मार्केट फुटकर मार्केट (भाव प्रतिकिग्रा रुपये में)
परवल 25-35 60-80
भिंडी 20-30 50-70
नेनुआ 25-30 50-70
लौकी 10-12 30-40 प्रति नग
टमाटर 25-30 40-50
आलू 10-15 20-30
प्याज 10-15 20-30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed