{"_id":"5b3f945b4f1c1bc6248b4dde","slug":"81530893403-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस साइड से रेलवे का रास्ता खोलने से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल लाइंस साइड से रेलवे का रास्ता खोलने से इंकार
Updated Fri, 06 Jul 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस साइड से रेलवे का रास्ता खोलने से इंकार
पिछले कुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ का रेलवे ने दिया हवाला
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कुंभ मेले के दौरान रेलवे ने सिविल लाइंस साइड से रास्ता खोलने से इंकार कर दिया है। रेलवे का कहना है कि मेला अवधि में सिविल लाइंस साइड से रास्ता खोलना ठीक नहीं है। इस संबंध में रेलवे ने पिछले कुंभ में मैनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ का हवाला दिया है। इसके बाद जिला प्रशासन भी अब बैकफुट पर आ गया है। क्योंकि सिविल लाइंस से प्रवेश देने की वजह से अगर कुंभ के दौरान कोई घटना घटती है जिला प्रशासन ही सीधे तौर पर निशाने पर आ जाएगा।
पिछले कई दिनों से रेलवे और जिला प्रशासन की ओर से बैठक कर वार्ता की जा रही है कि कुंभ के दौरान रेलवे सिविल लाइंस साइड से भी यात्रियों को प्रवेश दे। पिछले दिनों सर्किट हाउस में शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने भी यह मुद्दा जोर शोर से उठाया था। रेलवे की ओर से इलाहाबाद मंडल के एडीआरएम एके द्विवेदी ने स्पष्ट कर दिया है कि रास्ता खोल दिए जाने से सिटी और सिविल लाइंस साइड से आने वाली भीड़ आमने-सामने आ जाएगी। ऐसे में अप्रिय घटना होने की संभावना है। अगर एक ओर से ही भीड़ आएगी तो उसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। शुक्रवार को एडीए वीसी भानु चंद्र गोस्वामी के साथ एडीआरएम की तमाम मुद्दों पर वार्ता भी हुई। इस दौरान एडीए वीसी से नवाब युसूफ रोड के चौड़ीकरण को लेकर रेलवे द्वारा खुद ही अतिक्रमण हटा लिए जाने की बात कही गई।