फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   महापौर और पार्षद के लिए दो दिन भाजपा लेगी आवेदन

महापौर और पार्षद के लिए दो दिन भाजपा लेगी आवेदन

Sat, 21 Oct 2017 09:47 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
महापौर और पार्षद के लिए दो दिन भाजपा लेगी आवेदन
महापौर-पार्षद के टिकट को दो दिन भाजपा लेगी आवेदन
विज्ञापन

0 निकाय चुनाव प्रभारी अशोक धवन सर्किट हाउस में 23 एवं 24 को लेंगे आवेदन
0 अन्य दलों के मुकाबले भाजपा के पास हैं मेयर पद के सर्वाधिक उम्मीदवार
इलाहाबाद।
निकाय चुनाव की अधिसूचना को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने महापौर और पार्षद पद के प्रत्याशियों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए 23 एवं 24 अक्तूबर को भाजपा के नगर निकाय चुनाव प्रभारी अशोक धवन एवं सह प्रभारी शिक्षक विधायक अरुण पाठक इलाहाबाद में ही रहेंगे। इस दौरान सर्किट हाउस में दोनों नेता महापौर और पार्षद पद के प्रत्याशियों से आवेदन लेने के साथ विचार विमर्श भी करेंगे।
केंद्र और सूबे में भाजपा की सरकार होने से अन्य दलों के मुकाबले भाजपा के पास मेयर सीट के लिए काफी उम्मीदवार हैं। इस बीच महापौर की सीट सामान्य कोटे में आ जाने की वजह से उम्मीदवारों की संख्या काफी बढ़ गई है। इसमें से अधिकांश चेहरे वहीं हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान भी टिकट के लिए आवेदन किया था। उधर, पार्टी में इस बात की चर्चा है कि मेयर का टिकट भाजपा इस बार किसी बाहरी नेता की बजाय उन भाजपाइयों को दे सकती है जो लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं। उधर निकाय चुनाव की अधिसूचना इसी माह जारी हो सकती है। इसे देखते हुए पार्टी के महापौर और पार्षद के तमाम प्रत्याशी लगातार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुुगुणा जोशी, उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के समक्ष अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा के सिंबल पर मेयर चुनाव के लिए दावा करने वालों की बात की जाए तो अभी डॉ. एलएस ओझा, डॉ. कीर्तिका अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, सुबोध सिंह, शशि वार्ष्णेय, विजय मिश्र, अवधेश चंद्र गुप्ता, अभिलाषा गुप्ता नंदी, डॉ. केपी श्रीवास्तव, डॉ. सुशील सिन्हा, गणेश केसरवानी, चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह, राजीव शुक्ला, डॉ. कमला सिंह, शशांक त्रिपाठी, उदय प्रताप सिंह, अमर वैश्य, मृत्युंजय तिवारी, शशांक शेखर पांडेय, पदुम जायसवाल आदि के नाम सामने आए हैं। भाजपा के मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव के मुताबिक मेयर और पार्षद का चुनाव लड़ने वाले इच्छुक प्रत्याशी 23 एवं 24 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक सर्किट हाउस जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed