{"_id":"5995a5914f1c1bed048b46ce","slug":"81502979473-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम, बिहार जाने वाली 35 ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम, बिहार जाने वाली 35 ट्रेनें निरस्त
Updated Thu, 17 Aug 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम, बिहार जाने वाली 35 ट्रेनें निरस्त
0 बाढ़ की वजह से रेलवे ने 21 अगस्त तक रद्द की ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बिहार और असम में आई बाढ़ का ट्रेनों पर खास असर पड़ा है। असम और बिहार जाने वाली तमाम ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। प्रतिदिन रेलवे संबंधित रूट पर जाने वाली ट्रेनों को निरस्त कर रहा है। ट्रेनों के निरस्तीकरण की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हो रही है, जिन्होंने काफी पहले संबंधित रूट के स्टेशनों पर जाने के लिए अपने रिजर्वेशन करवा रखे हैं। फिलहाल 21 अगस्त तक संबंधित रूट की 35 ट्रेनें निरस्त कर दी गईं हैं।
बीते चार दिनों से पूर्वोत्तर राज्यों की तरफ जाने वाली ट्रेनें रेलवे निरस्त कर रहा है। बृहस्पतिवार को 12505/12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 15483/15484 महानंदा एक्सप्रेस, 14055/14056 ब्रह्मपुत्र मेल, 12501/12502 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12323/12324 डिब्रुगढ़ राजधानी और 12487 सीमांचल एक्सप्रेस एक बार फिर से निरस्त रही। एक साथ 11 ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। इस दौरान जंक्शन के रिजर्वेशन काउंटर में टिकट निरस्त कराने वाले यात्रियों की भीड़ लगी रही। यात्री इस बात की भी तसदीक करते नजर आए कि संबंधित रूट पर ट्रेन परिचालन कब सामान्य होगा। रेलवे की ओर से यात्रियों को उनका पूरा रिफंड लौटाया गया। उधर, रेलवे की ओर से 18, 19, 20 एवं 21 अगस्त को भी संबंधित रूट पर चलने वाली तमाम ट्रेनें निरस्त की गई है। बृहस्पतिवार को संबंधित रूट की जहां 11 ट्रेनें निरस्त रहीं तो शुक्रवार को नौ ट्रेनें, 19 अगस्त को सात ट्रेनें, 20 अगस्त को पांच ट्रेनें एवं 21 अगस्त को तीन ट्रेन निरस्त रहेंगी।
आज ये ट्रेनें नहीं आएंगी जंक्शन
12505 गुवाहाटी-आनंद विहार एनई एक्सप्रेस
12506 आनंद विहार-गुवाहाटी एनई एक्सप्रेस
14055 डिब्रुगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल
14056 दिल्ली-डिब्रुगढ़ ब्रह्मुपत्र मेल
12423 डिब्रुगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
12424 नई दिल्ली-डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस
12501 गुवाहाटी-नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति
12502 नई दिल्ली-गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति
12487 जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस
15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस
15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस