फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   80 candidates made small mistake in application

आवेदन में छोटी-छोटी गलती करने वाले 80 अभ्यर्थियों ने लगाई गुहार

Fri, 11 Dec 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
80 candidates made small mistake in application
80 candidates made small mistake in application
प्रयागराज। 69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन में गलती करने वाले 80 अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी के पास प्रत्यावेदन देकर गलती सुधारने के लिए गुहार लगाई। इन अभ्यर्थियों को छोटी-छोटी गलती के चलते पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद नियुक्ति से रोक दिया गया था। जिले में पहले चरण में लगभग 80 अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र में छोटी गलती के चलते काउंसलिंग के बाद नियुक्तिपत्र जारी नहीं किए गए। दूसरे चरण में प्रयागराज में मात्र तीन पदों के सापेक्ष दो अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई, उन्हें नियुक्तिपत्र जारी कर दिया गया है। पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग छोड़ने वाले 59 अभ्यर्थियों में से मात्र दो अभ्यर्थियों दिनेश चंद्र एवं वीरेंद्र कुमार ने काउंसलिंग कराई। काउंसलिंग छोड़ने वालों के लिए शुक्रवार को एक मौका और दिया जाएगा। बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि प्रत्यावेदन देने वाले अभ्यर्थियों के मामले में 11 दिसंबर को जिला चयन समिति की बैठक होगी, इसमें उनके दावे पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed