{"_id":"5a00c4924f1c1b71548bb26a","slug":"8-nominations-including-sp-s-vinod-bsp-s-ramesh-chandra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के विनोद, बसपा के रमेश चंद्र समेत आठ नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के विनोद, बसपा के रमेश चंद्र समेत आठ नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन में सोमवार को अचानक तेजी आई। महापौर के लिए छठे दिन कुल आठ लोगों ने नामांकन किया। इसमें समाजवादी पार्टी के विनोद चंद्र दुबे, बसपा के रमेश चंद्र केशरवानी, आम आदमी पार्टी के सलिल श्रीवास्तव भी शामिल रहे। अभिनव श्रीवास्तव ने दोबारा नामांकन किया। इस तरह से महापौर के लिए अब तक कुल 13 लोग नामांकन कर चुके हैं। मंगलवार को नामांकन की आखिरी तारीख है।
सोमवार को सबसे पहले विनोद चंद्र दुबे ने तकरीबन 12 बजे नामांकन किया। हालांकि बाद में उन्होंने फिर दो सेट में नामांकन किया। वह बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे थे। हालांकि समर्थकों को बाहर ही रोक दिया गया। नामांकन के बाद विनोद ने समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार अहमद, विजय वैश्य, दान मधुर आदि शामिल रहे। समर्थकों संग पहुंचे बसपा के रमेश चंद्र केशरवानी ने भी नामांकन किया। आम आदमी पार्टी के सलिल श्रीवास्तव सत्यम राय, बृजेश सक्सेना, शिमलाश्री, कुशल सिंह, मो.अख्तर, दिनेश सिंह, संजय पांडेय प्रचंड आदि समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। इनके अलावा कर्मचारी नेता फूलचंद्र दुबे, नंदू, प्रदीप कुमार, उषा जोशी ने निर्दलीय के रूप में नामांकन किया। महापौर के लिए कुल 70 लोग नामांकन पत्र ले गए हैं। सोमवार को भी 16 नामांकन पत्र बिके।
इलाहाबाद। पार्षदी के लिए नामांकन करने वालों की भी सोमवार को लंबी कतार लगी। छठे दिन कुल 374 लोगों ने नामांकन किया। इस तरह से 80 वार्ड के लिए अब तक कुल 565 लोग नामांकन कर चुके हैं। नामांकन करने वालों की बड़ी कतार का नतीजा रहा कि प्रक्रिया पूरी होने में पांच बज गए। चूंकि 1485 लोग फार्म ले गए हैं। सोमवार को भी 117 लोगों ने फार्म लिया। ऐसे में मंगलवार को भी नामांकन के लिए लंबी कतार की उम्मीद है।
विज्ञापन
जिले के कुल नौ नगर पंचायतों के लिए सोमवार को 45 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस तरह से अब तक कुल 64 लोग नामांकन कर चुके हैं। फार्म लेने वालों की संख्या 168 है। सोमवार को 28 फार्म बिके। वहीं पंचायत सदस्य के लिए छठे दिन 292 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कुल प्रत्याशियों की संख्या 541 हो गई है। कुल 837 लोग फार्म ले गए हैं।