{"_id":"69dd4bc33cacc2a11f0a1b96","slug":"8-km-jai-bhim-procession-taken-out-on-ambedkar-jayanti-allahabad-news-c-407-1-kor1001-13664-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आंबेडकर जयंती पर निकाली 8 किमी की जय भीम शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आंबेडकर जयंती पर निकाली 8 किमी की जय भीम शोभायात्रा
Tue, 14 Apr 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
कोरांव में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ़ भीमराव आंबेडकर की जयंती के पूर्व दिवस पर सोमवार को 8 किलोमीटर की लंबी जय भीम शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों, शिक्षा की अलख जगाने वाले महापुरुषों तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर समरसता और भाईचारा कायम करने वाले महान पुरुषों की तस्वीरें भी लगाई गई।
डीजे व बैंड-बाजे की धुन पर थिरकते हुए हाथ में आंबेडकर की प्रतिमा लगे नीले झंडे के साथ लोग शामिल हुए। इस दौरान शोभायात्रा में विभिन्न समाज सुधारको संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा राव फुले, बिरसा मुंडा, गौतम बुद्ध जैसे महान क्रांतिकारियों की झांकी भी सजाई गई थी। झांकी के रूप में कार्य कर रहे बच्चों को लोगों ने सम्मानित किया।
जय भीम शोभायात्रा में प्रमुख रूप से यात्रा के संस्थापक दिनेश चौधरी, आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन सिंघाल पटेल, एडवोकेट लवकुश कोल, आयोजक अमित जैसल, आयोजन समिति के उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल आदि लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए थाना प्रभारी कोरांव राकेश कुमार वर्मा दलबल के साथ मौजूद रहे।