{"_id":"5eab1ed18ebc3e905328f766","slug":"8-corona-suspected-sent-to-kalindipuram-quarantine-centre-city-news-ald274659855","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिंदीपुरम भेजे गए 8 कोरोना संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिंदीपुरम भेजे गए 8 कोरोना संदिग्ध
विज्ञापन
कौंधियारा निवासी संक्रमित को नैनी क्वारंटीन सेंटर से हटाकर कोटवा बनी लेवल वन अस्पताल भेजा गया है। वहीं क्वारंटीन सेंटर में संक्रमित के साथ कमरे में रहे आठ लोगों को कालिंदीपुरम स्थित क्वारंटीन सेंटर पहुंचाया गया। सभी के नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजे गए हैं।
जिले में बनाए गए इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन सेंटरों में 253 लोगों को रखा गया है। इन सभी की कोरोना जांच कराई जाएगी। साथ ही सभी को 14 दिन क्वारंटाइन रखा जाएगा। बुधवार को जांच के लिए भेजे गए 296 नमूनों में 188 की जांच रिपोर्ट मिली है। जिसमें कौंधियारा निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
सीएमओ मे जर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक जिले में 28 टीमों ने फील्ड वर्करों के साथ 144629 लोगों का सर्वे कर स्वास्थ्य परीक्षण जांचा। बृहस्पतिवार को जांच के लिए कुल 285 नमूने जांच के लिए भेजे गए। इन नमूनों के साथ अभी 437 रिपोर्ट नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
नैनी के एम फोर्ड स्कूल में क्वारंटीन नासिक से आए कोरोना संक्रमित मरीज को कोटवा बनी अस्पताल भेजा गया है। यहां 66 लोगों को रखा गया था। इस सेंटर में क्वारंटीन 57 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। किसी में लक्षण दिखे तो कोरोना जांच भी कराई जाएगी। ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया है जो दूसरे प्रांतों से आए हैं या संक्रमित मरीज के संपर्क में किसी तरह आए।
तब्लीगी जमात में शामिल होकर आए इंडो नेशियाई युवक ही कोरोना संक्रमण से मुक्त हुआ है। कोटवा बनी में भर्ती इंडो नेशियाई युवक को तीन बार की जांच के बाद स्वस्थ घोषित किया गया था। वह प्रयागराज का पहला कोरोना संक्रमित मरीज था।
कोटवा बनी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित शिवकुटी निवासी और शंकरगढ़ निवासी युवकों की कोरोना जांच तीन या चार मई को कराई जाएगी। चिकित्सकों के मुताबिक वे ठीक हैं और स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। फिलहाल उन्हें खांसी या बुखार जैसी परेशानी नहीं है। शुक्रवार 24 अप्रैल को जांच में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें कोटवा बनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना के नोडल अफसर डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों की 12 वें दिन में दूसरी बार फिर 24 घंटे बाद तीसरी जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट निगेटिव आई तो उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल से छुट्टी के बाद भी ठीक हुए मरीजों को 14 दिन क्वारंटीन किया जाएगा। वह क्वारंटीन सेंटरों में रहेंगे या घर भेजे जाएंगे इस पर निर्णय वरिष्ठ अफसर स्थितियों का आकलन करने के बाद करेंगे।
कोरोना का एक और मरीज मिलने के साथ ही शहर ही नहीं, ब्लॉक स्तर पर स्क्रीनिंग और सर्वे का काम स्वास्थ्य विभाग ने तेज करने का निर्णय लिया है। नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक मुंबई, दिल्ली, सूरत समेत अन्य प्रांतों से आए लोगों पर नजर है। बाहर से आए लोगों की जांच के साथ उनके संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। जांच के लिए टीमों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि क्वारंटीन सेंटरों और होम क्वारंटीन संदिग्ध मरीजों की नियमित जांच की जा रही है।