{"_id":"62eeb2571849e102eb015c37","slug":"79-percent-candidates-are-included-in-the-b-ed-entrance-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा में 79 फीसदी अभ्यर्थी शामिल मुक्त विश्वविद्यालय में 550 सीटों पर होने हैं प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा में 79 फीसदी अभ्यर्थी शामिल मुक्त विश्वविद्यालय में 550 सीटों पर होने हैं प्रवेश
Sat, 06 Aug 2022 11:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:56 PM IST
सार
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 8351 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इनमें से 6614 अभ्यर्थी उपस्थित और 1737 अनुपस्थित रहे। सुबह 10 से अपराह्न डेढ़ बजे तक हुई प्रवेश परीक्षा के लिए प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, झांसी, आगरा, कानपुर एवं अयोध्या में केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
यूपीआरटीओयू
- फोटो : UPRTOU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में बीएड की 550 सीटों पर दाखिले के लिए शनिवार को हुई प्रवेश परीक्षा में 79 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा के लिए प्रदेश के 10 जिलों में 14 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 8351 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इनमें से 6614 अभ्यर्थी उपस्थित और 1737 अनुपस्थित रहे। सुबह 10 से अपराह्न डेढ़ बजे तक हुई प्रवेश परीक्षा के लिए प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, झांसी, आगरा, कानपुर एवं अयोध्या में केंद्र बनाए गए थे। कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों के साथ प्रयागराज के तीनों परीक्षा केंद्रों राजकीय इंटर कॉलेज, ईश्वर शरण पीजी कॉलेज और मुक्त विवि के यमुना परिसर स्थित त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर संतुलित था और प्रश्न ज्यादा कठिन नहीं थे। कुलपति ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित किया जाएगा। इसके बाद काउंसलिंग के माध्यम से सफल अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। विश्वविद्यालय में बीएड की 500 सीटें निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त 50 सीटें सामान्य वर्ग से संबंधित अल्प आय वर्ग के कोटे में जाएंगी। इस तरह 550 अभ्यर्थियों को बीएड में प्रवेश का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
इविवि की प्रवेश परीक्षा में 87 फीसदी उपस्थिति
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में सत्र 2022-23 के तहत एमकॉम, एलएलबी और एलएलएम में दाखिले हुए शनिवार को हुई प्रवेश परीक्षा में तकरीबन 87 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
शनिवार को पहली पाली में एमकॉम की प्रवेश परीक्षा के लिए 1569 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1374 परीक्षार्थी (87.57 फीसदी) उपस्थित रहे। दूसरी पाली में हुई एलएलबी एवं एलएलएम की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 11939 अभ्यर्थियों में से 10400 परीक्षार्थी (87.10 फीसदी) उपस्थित रहे। रविवार को पहली पाली में पीजीएटी-1 की परीक्षा होगी, जिसके लिए 14950 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।