{"_id":"8f0ca710875283f0dd36e7b17905fa6d","slug":"77-sales-executive-made-105-supervisor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"77 सेल्स एक्जीक्यूटिव, 105 बने सुपरवाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
77 सेल्स एक्जीक्यूटिव, 105 बने सुपरवाइजर
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में बुधवार को आयोजित रोजगार मेले में 182 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। सेल्स एक्जीक्यूटिव के पदों पर 77 अभ्यर्थियों का और सुपरवाइजर के पद पर 105 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। भर्ती के लिए एसएलवी सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड और शिवशक्ति बॉयोटेक प्राईवेट लिमिटेड लखनऊ की कंपनियां आईं हुई थी।
मेला सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। चयन के लिए 1200 अभ्यर्थी पहुंचे थे। सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए अधिक अभ्यर्थी पहुंचे थे। सहायक निदेशक आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए पहले लिखित परीक्षा और फिर साक्षात्कार कराया गया जबकि सेल्स एक्जीक्यूटिव के पदों पर सीधे साक्षात्कार के बाद भर्ती की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी त्रिपाठी ने अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कहा कि युवाओं में अपार ऊर्जा होती है, बस उसे सही मार्गदर्शन की जरूरत है। उन्होंने साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सहायक निदेशक सेवायोजन अधिकारी आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि अगला रोजगार मेला चार फरवरी को विज्ञान परिषद सभागार में होगा। इसमें कैरियर एजेंटों की भर्ती हेतु सेवायोजन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।