फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   73 per cent of the vote in the election of the High Court Bar

हाईकोर्ट बार के चुनाव में 73 फीसदी मतदान

Fri, 10 Jul 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 10 Jul 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
73 per cent of the vote in the election of the High Court Bar
इलाहाबाद। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लिए बुधवार को हुए मतदान में जमकर वोट पड़े। 28 सदस्यीय कार्यकारिणी को चुनने के लिए 73 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह दस बजे शुरू हुआ और अपने निर्धारित समय शाम के पांच बजे से दो घंटा अधिक सात बजे तक चलता रहा। इस दौरान 9595 मतदाताओं में से 7005 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा और कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन


भीषण गर्मी और उमस के बावजूद वकीलों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इस बार बायोमैट्रिक पद्धति से मतदान कराने के कारण वोट देने में कुछ अधिक समय लगा इसके वजह से बूथों के सामने लंबी कतारें लगी रही। मतदान के दौरान हाईकोर्ट के सामने से गुजरने वाली जीटी रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। वोटरों को गेट संख्या छह से मतदान स्थल में प्रवेश दिया गया। पूरे परिसर में सुरक्षा का जबरदस्त इंतजाम था। मतदाताओं और निर्वाचन कर्मियों की हर गतिविधि पर कैमरे से नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed