{"_id":"5dd982938ebc3e54d504faad","slug":"72-post-of-mathmetics-result-announced-allahabad-news-ald2610001192","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता गणित के 72 पदों का रिजल्ट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता गणित के 72 पदों का रिजल्ट घोषित
विज्ञापन
पुनीत ने किया टॉप, राकेश को दूसरा, विकास को तीसरा स्थान
प्रवक्ता मनोविज्ञान के 36 पदों के लिए इंटरव्यू 29 एवं 30 को
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, इसकी इकाइयों, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रवक्ता गणित के 72 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। वहीं, डायट में प्रवक्ता मनोविज्ञान के 36 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की तिथि भी घोषित कर दी। साक्षात्कार 29 एवं 30 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।
प्रवक्ता गणित के 72 पदों में 36 पद अनारक्षित, 20 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 15 पद अनुसूचित जाति एवं एक अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार 18, 19 एवं 20 नवंबर को आयोजित किया गया और इंटरव्यू पूरा होने के दो दिन बाद ही आयोग ने अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। श्रेष्ठताक्रम में जारी परिणाम में पुनीत कुमार मौर्य ने टॉप किया है जबकि राकेश कुमार को मेरिट में दूसरा और विकास कुमार अग्रवाल को तीसरा स्थान मिला है। आयोग के उप सचिव पुष्कर श्रीवास्तव के अनुसार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित एक पद के सापेक्ष उपलब्ध अभ्यर्थी के श्रेष्ठता मानक के तहत न आने के कारण रिक्त पद अनुसूचित जाति के उपलब्ध अभ्यर्थी से भरा गया।
उधर, डायट में प्रवक्ता मनोविज्ञान, मनोविज्ञानशाला और मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के 36 पदों पर इंटरव्यू 29 एवं 30 नवंबर को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक/रजिस्ट्रेशन संख्या आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से साक्षात्कार ज्ञाप, अंकतालिका, प्रमाणीकरण पत्रक आदि डाउनलोड कर उसे मुद्रित करना है और दो प्रमाणित एवं दो अप्रमाणित फोटो तथा अन्य जरूरी अभिलेखों के साथ इंटरव्यू के लिए सुबह नौ बजे आयोग परिसर स्थित यमुना भवन में पहुंचना है।