{"_id":"5cb4890dbdec2214577e8b0a","slug":"71555335437-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सीओ संभालेंगे नामांकन व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सीओ संभालेंगे नामांकन व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन सीओ, 125 पुलिसकर्मी संभालेंगे नामांकन की व्यवस्था
प्रत्याशियों के लिए बने प्रवेश द्वार पर पुलिस बल के तैनात होंगे सीओ रानीगंज व सीओ पट्टी
भीतर नजर रखेंगे सीओ सिटी, कचहरी के हर प्रवेश गेट पर रहेगा जुलूस पर पहरा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। तीन सीओ समेत 125 पुलिसकर्मी नामांकन की कमान संभालेंगे। प्रत्याशियों के प्रवेश द्वार से लेकर भीतर की व्यवस्था पर सीओ व पुलिसकर्मी नजर रखेंगे। कोई भी झंडा बैनर नहीं ले जा सकेगा। कचहरी में प्रवेश करने वाले हर गेट पर पुलिस का पहरा रहेगा। प्रत्याशियों के साथ आए लोगों को अंदर जाने से रोकेगा।
जिलाधिकारी कार्यालय में सांसद पद के प्रत्याशियों का नामांकन स्थल बनाया गया है। इसके लिए पुलिस लाइन गेट व एनआईसी गेट से प्रवेश कर सकते हैं। पुलिस लाइन वाले गेट पर रानीगंज सीओ अंजनी राय, चार निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक समेत 35 महिला व पुरुष पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। जो नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश करने देंगे। एनआईसी वाले गेट पर सीओ पट्टी जिलाजीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहेंगे। जबकि अंदर की सुरक्षा व्यवस्था सीओ सिटी अतुल शर्मा के हवाले होगी। प्रत्याशियों के साथ जुलूस में शामिल लोगों को कोषागार गेट, गाजी तिराहा गेट व आंबेडकर चौराहा से प्रवेश नहीं मिल सकेगा। सभी को बाहर ही रोका दिया जाएगा।
जुलूस को रोकने के लिए लगी फोर्स
प्रत्याशियों के जुलूस को रोकने के लिए भी प्रशासन ने व्यवस्था की है। मीराभवन चौराहा पर एक उपनिरीक्षक समेत दस पुलिसकर्मी बैरियर पर तैनात होंगे। जिला जज तिराहा पर भी पुलिस को लगाया गया है। जो गायघाट रोड पर आने वाले जुलूस को रोकने के साथ ही वाहनों को शहर में नहीं आने देंगे। सदर बाजार व भंगवा चुंगी पर भी वाहनों को रोका जाएगा।
विज्ञापन
अस्थायी बना पार्किंग स्थल
डीआईओएस कार्यालय, आईटीआई ग्राउंड में अस्थायी पार्किंग स्थल बनाया गया है। जहां प्रत्याशियों संग जाने वाले वाहन जुलूस खड़े होंगे। यहां पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
वाहनों का रूट बदला
चिलबिला की ओर से आने वाले भारी वाहन घंटाघर, भंगवा चुंगी होते हुए जाएंगे। गायघाट की ओर से आने वाले भारी वाहन टेऊंगा होते हुए जाएंगे। सिटी की ओर से आने वाले भारी वाहन सिटी से ही कटरामेदनीगंज की ओर डायवर्ट होंगे। कटरामेदनीगंज की ओर से आने वाले भुपियामऊ की तरफ जाएंगे।