फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शहर के सभी स्टेशनों पर हो गई वाई फाई की सुविधा

शहर के सभी स्टेशनों पर हो गई वाई फाई की सुविधा

Sun, 07 Apr 2019 02:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
शहर के सभी स्टेशनों पर हो गई वाई फाई की सुविधा
शहर के सभी स्टेशनों पर हो गई वाईफाई की सुविधा
विज्ञापन

प्रयागघाट, छिवकी, सूबेदारगंज में भी मिलने लगी सुविधा
प्रयागराज। प्रयागराज शहर के सभी रेलवे स्टेशन वाई फाई से लैस हो गए हैं। वाई फाई से लैस होने के बाद इन स्टेशनों पर यात्रियों को इंटरनेट की सुविधा नि:शुल्क मिलनी शुरू हो गई है। अभी हाल ही में इलाहाबाद छिवकी, प्रयागघाट और फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को वाई फाई की सुविधा दी गई है।

प्रयागराज शहर में तीन जोनल रेलवे के स्टेशन है। इसमें उत्तर मध्य रेलवे में इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद छिवकी, नैनी, सूबेदारगंज, उत्तर रेलवे का प्रयाग, प्रयागघाट, फाफामऊ और पूर्वोत्तर रेलवे का इलाहाबाद सिटी, दारागंज रेलवे स्टेशन शामिल है। इन स्टेशनोें में इलाहाबाद जंक्शन, नैनी, प्रयाग जंक्शन ही पूर्व में वाई फाई से लैस थे। अब रेलवे ने दारागंज, इलाहाबाद सिटी, सूबेदारगंज, इलाहाबाद छिवकी, प्रयागघाट में भी वाई फाई की सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध करा दी है। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय के मुताबिक जोन के अधिकांश स्टेशन वाई फाई से लैस किये गए हैं। उधर इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि मंडल के 17 स्टेशनों के आरक्षण कार्यालय में सीसीटीवी लगाई गई है। इससे हर स्टेशन के आरक्षण कार्यालय में होने वाली गतिविधियों में सीधी नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed