{"_id":"5c228ea5bdec2256ea195702","slug":"71545768613-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे की सूचना पर सक्रिय हो जाएंगी संस्थाएं-विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे की सूचना पर सक्रिय हो जाएंगी संस्थाएं-विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। कुंभ के दौरान मेला क्षेत्र या शहर में किसी हादसे पर सभी विभाग तत्काल सक्रिय हो जाएंगे। बृहस्पतिवार से सभी विभागों का प्रदर्शन भी होगा। तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में भीड़ नियंत्रण, आग लगने, अफवाह से भगदड़ आदि बिंदुओं पर अभ्यास होगा। इसमें शामिल रेलवे, उड्डयन, पुलिस, फायर समेत अन्य विभागों की ओर से उपकरणों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
कुंभ-2013 के हादसे को देखते हुए इस बार भीड़ नियंत्रण तथा अफवाहों से निपटने के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए संबंधित विभागों को आधुनिकतम उपकरणों से लैस किया गया है। इसके अलावा इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की मदद से पूरे मेला क्षेत्र और शहर पर नजर रखी जाएगी। तैयारियों का जायजा लेने केलिए राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ले. जनरल रविंद्र प्रताप साही बुधवार को शहर आ रहे हैं। इसके बाद बृहस्पतिवार से उनकी मौजूदगी में तीन दिनों तक प्रदर्शन होगा। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में पहले दिन सभी विभागों के बीच समन्वयन पर कार्यक्रम होगा। इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को सभी विभागों की ओर से आपदा प्रबंधन का प्रदर्शन किया जाएगा।