फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सिर्फ भाजपा में ही है अनुसूचित जाति का सम्मान

सिर्फ भाजपा में ही है अनुसूचित जाति का सम्मान

Thu, 20 Dec 2018 10:13 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
सिर्फ भाजपा में ही है अनुसूचित जाति का सम्मान
सिर्फ भाजपा में ही अनुसूचित जाति का सम्मान
विज्ञापन

0 प्रयागराज पहुंचे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
0 बसपा सुप्रीमो पर कसा तंज, कहा माया के पास बगैर महावत का हाथी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं रेलवे बोर्ड की यात्री सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र रत्न बृहस्पतिवार को प्रयागराज में थे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों एवं नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बसपा सुप्रीमो पर भी निशाना साधा। कहा, माया के पास बगैर महावत का हाथी है। आम जनता इससे वाकिफ है। अनुसूचित जाति के लोगों का सिर्फ भाजपा में ही सम्मान है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मोदी सरकार की तमाम योजनाओं का भी जिक्र किया। कहा कि घर-घर में शौचालय, उज्ज्वला गैस योजना, आयुष्मान योजना आदि ने अनुसूचित समाज के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम किया है। पीएम भी कहते हैं कि अनुसूचित समाज ही भाजपा की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार सदैव विकास हेतु कार्य करती है और उसका उदाहरण है कि प्रयाग चमक रहा है। इसके पूर्व रमेश चंद्र ने यात्री सेवा समिति के सदस्यों के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महामंत्री श्याम चंद्र हेला, कविराज, रमेश पासी, नटवर लाल भारती, राजेश सोनकर, संदीप चौहान, रवि केसरवानी, अनिल केसरवानी, राजू पाठक, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed