फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   केशव ने कहा नाराज है शंकराचार्य तो उन्हें मनाया जाएगा

केशव ने कहा नाराज है शंकराचार्य तो उन्हें मनाया जाएगा

Thu, 13 Dec 2018 08:07 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
केशव ने कहा नाराज है शंकराचार्य तो उन्हें मनाया जाएगा
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000000

केशव ने कहा, नाराज हैं शंकराचार्य तो उन्हें मनाया जाएगा
0 पीएम मोदी की जनसभा स्थल पर डिप्टी सीएम ने किया भूमिपूजन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पुरी पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की नाराजगी पर सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर शंकराचार्य नाराज हैं तो उनकी नाराजगी की वजह जानी जाएगी। केशव ने कहा कि शंकराचार्य हमारे पूज्य हैं, उनकी नाराजगी दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। केशव ने यह बातें बृहस्पतिवार को अंदावा में संत निरंकारी मैदान में कहीं।

पीएम मोदी की 16 दिसंबर को होने वाली जनसभा के पूर्व सभा स्थल पर भूमि पूजन करने आए डिप्टी सीएम से संवाददाताओं ने संतों की नाराजगी के बारे में पूछा। इस पर केशव ने कहा कि संत ही कुंभ की शोभा हैं। ऐसे में अगर कोई संत नाराज है तो उनकी नाराजगी दूर की जाएगी। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती द्वारा मेला क्षेत्र में गलत स्थान पर भूमि दिए जाने पर नाराजगी जताने के सवाल पर केशव ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। अगर शंकराचार्य नाराज हैं तो उन्हें मनाया जाएगा। इसके पूर्व डिप्टी सीएम ने वहां आचार्य चंद्र मणि मिश्र एवं अंबरीश कुमार पांडेय के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश गौरी एवं भूमि पूजन कर हवन किया। वहां पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रसाद ग्रहण करने के बाद कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। केशव ने कहा कि 16 को पीएम मोदी की जनसभा अपराह्न एक बजे शुरू होगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शिरकत करेंगे। इस अवसर पर विधायक प्रवीण पटेल, विक्रमाजीत मौर्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, अमरनाथ यादव, अवधेश चंद्र गुप्ता, सुबोध सिंह , कन्हैया लाल पांडेय, मुरारी लाल अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय, अरुण अग्रवाल, दिलीप श्रीवास्तव, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed