फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एमएनआईटी-रामबाग आरओबी चालू

एमएनआईटी-रामबाग आरओबी चालू

Wed, 05 Dec 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
एमएनआईटी-रामबाग आरओबी चालू
शहर को जाम से मिली मुक्ति, सरपट दौड़ेंगे वाहन
विज्ञापन

रामबाग और एमएनएनआईटी आरओबी चालू, नगर विकास मंत्री के काफिले की कारों से हुई दोनों आरओबी की ट्रायल टेस्टिंग
नए रास्ते को लेकर लोगों में रहा भारी उत्साह, कारीगरों को मिली शाबाशी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पीएम-सीएम के आगमन से पहले ही शहरियों को बड़ी राहत मिल गई। मंगलवार को पहले ही रामबाग और एमएनएनआईटी आरओबी चालू कर दिया गया। कुंभ के कार्यों की समीक्षा के लिए पहुंचे संसदीय कार्य व नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दोनों आरओबी के काम पूरे करा इन्हें शहरियों के लिए खुलवा दिया। दोनों आरओबी पर ट्रायल टेस्टिंग मंत्री की कार से ही हुई। उन्होंने प्रयागराज की सूरत बदलने की इस कोशिश को मिसाल बताया। योजना फूलपुर आरओबी को भी रात तक चालू कराने की थी लेकिन, काम पूरा न होने की वजह से उसे बुधवार को खोला जाएगा।
रामबाग और एमएनएनआईटी आरओबी को पहले पांच दिसंबर को चालू करने की योजना था। दोपहर बाद नगर विकास मंत्री एमएनआईटी के पास बन रहे आरओबी का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां रुक कर आरओबी के निर्माण कार्य को देखा। यहां उन्होंने खुद अपने काफिले के साथ सबसे पहले आरओबी पर चलकर ट्रायल टेस्टिंग कराई। इसके बाद यातायात चालू करा दिया। सेतु निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक सतीश कुमार के प्रयासों को मंत्री ने सराहा। आरओबी निर्माण में लगे कारीगर दुर्गा प्रसाद के साथ फोटो भी खिंचवाई और उनको 1100 रुपये नगद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

मंत्री ने 720 मीटर लंबे इस आरओबी का काम 11 महीनों में पूरा होने पर निर्माण कार्य में लगे लोगों को बधाई दी। इसी तरह देर शाम रामबाग आरओबी को भी पूरा कराकर मंत्री ने आम जनता के लिए यातायात खुलवा दिया। रामबाग आरओबी पर भी मंत्री का काफिला सबसे पहले उतारा गया। इस आरओबी को जनता को समर्पित करते हुए मंत्री ने कहा कि इस आरओबी के चालू होने से यहां के लोगों को वर्षों पुरानी जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने सेतु निगम के अफसरों से फूलपुर ओरओबी की स्थिति पूछी। बताया गया कि रात 12 बजे के बाद तक फूलपुर आरओबी को बना लिया जाएगा। मंत्री का कहना था कि तीनों आरओबी चालू होने से जाम की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि रामबाग एक किमी लंबा और शहर का सबसे ऊंचा आरओबी है। इसी के साथ उन्होंने रामबाग फ्लाईओवर के हेड मेसन राधेश्याम को भी 1100 रुपये नगद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
रात भर जूझे अफसर, फूलपुर आरओबी आज होगा चालू
प्रयागराज। नगर विकास मंत्री के निर्देश पर फूलपुर आरओबी को आधी रात तक खोलने की मेहनत साकार नहीं हो सकी। मंत्री के निर्देश पर सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक (द्वितीय) एके सिंह रात को निर्माण सामग्री के साथ फूलपुर पहुंचे, लेकिन काम शुरू कराने में देर हो गई। रात 10 बजे तक मजदूरों का इंतजार होता रहा। हॉट मिक्स प्लांट चालू कराया गया। अभियंताओं के साथ परियोजना प्रबंधक एके सिंह जूझते रहे। उन्होंने बताया कि रात भर में काम पूरा कराने की कोशिश की जाएगी। बुधवार सुबह 10 बजे के पहले वह हर हाल में फूलपुर आरओबी बनाकर दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed