{"_id":"5b09c4bf4f1c1bb16e8b4b6e","slug":"71527366847-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय ने जारी किया शैक्षिक सत्र का कैलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय ने जारी किया शैक्षिक सत्र का कैलेंडर
Updated Sun, 27 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक में 30 जून, परास्नातक में 30 जुलाई तक हो जाएंगे प्रवेश
इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय ने जारी किया शैक्षिक सत्र का कैलेंडर
महाविद्यालयों में 10 जुलाई से शुरू हो जाएगा कक्षाओं का संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया 30 जून और परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया 30 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। साथ ही सभी संघटक महाविद्यालयों में 10 जुलाई से कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। राज्य विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सत्र 2018-19 के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. साहब लाल मौर्य की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार संघटक कॉलजों में स्नातक में प्रवेशित छात्रों की सूची 31 जुलाई और परास्नातक में प्रवेश लेने वाले छात्रों की सूची 14 अगस्त तक विश्वविद्यालय को उपलब्ध करा दी जाएगी। 16 जुलाई से 31 जुलाई तक बैक पेपर के लिए ऑनलाइन आवेदन होगा जबकि स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पहली सितंबर से शुरू होगा। बैक पेपर परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। सभी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। वहीं, एक अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक सभी कक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क एवं नामांकन शुल्क विश्वविद्यालय के खाते में जमा किए जाएंगे।
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 नवंबर से शुरू होंगी और दूसरे, चौथे एवं छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं अगले साल 24 अप्रैल से पांच मई तक आयोजित की जाएंगी। सत्र 2018-19 की प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षाएं अगले साल 15 जनवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी जबकि 20 फरवरी से 28 फरवरी तक परीक्षा की तैयारी के लिए अवकाश दिया जाएगा। वहीं, वर्ष 2017-18 की संस्थागत/भूतपूर्व वार्षिक परीक्षा वर्ष 2019 में एक मार्च से 30 अप्रैल तक होंगी। छह मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश होगा और 15 जून तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
000
टलेंगी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं
- इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय की परास्नातक एवं प्रोफेशनल कोर्सेज की 27 मई से शुरू होने जा रहीं द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं टलेंगी। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. साहब लाल मौर्य ने बताया कि छात्रों की मांगों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रविवार को परीक्षा समिति की बैठक हैं, जिसमें परीक्षाओं की नई तिथियां निर्धारित की जाएंगी।