फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   लोअर सबऑर्डिनेट का परिणाम जल्द

लोअर सबऑर्डिनेट का परिणाम जल्द

Fri, 13 Apr 2018 01:47 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
लोअर सबऑर्डिनेट का परिणाम जल्द
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000000000

लोअर सबऑर्डिनेट का परिणाम जल्द
0 निर्धारित तिथि से पहले भी घोषित हो सकता है रिजल्ट
0 यूपीपीएससी में बैठक आज, हो सकते हैं महत्वपूर्ण निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) लोअर सबऑर्डिनेट 2015 का परिणाम शीघ्र ही घोषित कर सकता है। आसार यही हैं कि आयोग ने परिणाम जारी करने के लिए प्रतियोगियों को जो तिथि बताई है, रिजल्ट उससे पहले घोषित कर दिया जाए। शुक्रवार को आयोग में बैठक भी होनी है, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
सीबीआई के अलावा यूपीपीएससी में इस समय दो मुद्दे सर्वाधिक चर्चा में हैं। लोअर सबऑर्डिनेट 2015 का अंतिम परिणाम कब जारी होगा और पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2017 का परिणाम संशोधित होगा या आयोग हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीमकोर्ट में जाएगा। पिछले दिनों आयोग के सचिव ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया था कि लोअर सबऑर्डिनेट 2015 का परिणाम 21 अप्रैल से पहले जारी किया जाएगा और पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2017 के परिणाम में संशोधन के मसले पर भी आयोग जल्द ही अपना रुख स्पष्ट कर देगा। इन दोनों मामलों को लेकर अब सबकी नजर आयोग में शुक्रवार को होने वाली बैठक पर टिकी है।
विज्ञापन

लोअर सबऑर्डिनेट परीक्षा-2015 के अंतिम परिणाम का अभ्यर्थियों को बेेसब्री से इंतजार है। 635 पदों के लिए लोअर सबऑर्डिनेट की प्रारंभिक परीक्षा 17 जनवरी 2016 को आयोजित की गई थी। 23 फरवरी 2016 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आया था। 24 अप्रैल 2016 को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई और 19 दिसंबर 2013 को इसका परिणाम घोषित किया गया। इसके बाद फरवरी के अंत तक साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी कर ली गई। अमूमन साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के माह भर के भीतर परिणाम आ जाता है लेकिन इस बार देर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed