{"_id":"5a53c95e4f1c1bd5178b5a02","slug":"71515440478-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनी, झूंसी, दारागंज स्टेशन भी होंगे वाईफाई से लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनी, झूंसी, दारागंज स्टेशन भी होंगे वाईफाई से लैस
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी, झूंसी, दारागंज स्टेशन भी होंगे वाईफाई से लैस
0 एनसीआर के अभी चुनिंदा स्टेशनों पर ही है वाई फाई की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद जंक्शन के बाद शहर के अन्य रेलवे स्टेशन भी वाई फाई से लैस होंगे। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इलाहाबाद सिटी (रामबाग), प्रयाग, प्रयागघाट, दारागंज, झूंसी, फाफामऊ, इलाहाबाद छिवकी, नैनी आदि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को वाई-फाई की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
दरअसल रेलवे की तैयारी देश के सभी रेलवे स्टेशनों को वाई फाई से लैस करने की है। वर्तमान समय देश के 216 रेलवे स्टेशन वाई फाई से लैस किए जा चुके हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों को फ्री में वाई फाई की सुविधा मिलती है। इसमें इलाहाबाद जंक्शन भी शामिल है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर ) जोन की बात करें तो यहां इलाहाबाद जंक्शन के साथ फतेहपुर, मिर्जापुर, इटावा, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, झांसी समेत कुल 11 स्टेशन पर यात्रियों को वाई फाई की सुविधा मिल रही है। अब रेलवे ने अगली कड़ी में अपने सभी छोटे स्टेशनों को वाई फाई से लैस किए जाने की तैयारी की है। एनसीआर जोन की बात करें तो जोन के 306 स्टेशनों पर वाई फाई की सुविधा दी जानी है। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय के मुताबिक जोन के सभी रेलवे स्टेशनों को वाई फाई से लैस किए जाने की मंजूरी बोर्ड ने दी है। इस बारे में रेलवे बोर्ड एडीजी पीआर अनिल सक्सेना का कहना है कि देश के 8500 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को यह सेवा मुफ्त में दी जाएगी।