{"_id":"59e4c4f84f1c1b60678b5fb7","slug":"71508164856-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम सात बजे आई नौचंदी, रात 12 बजे बाद हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम सात बजे आई नौचंदी, रात 12 बजे बाद हुई रवाना
Updated Mon, 16 Oct 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम सात बजे आई नौचंदी, रात 12 बजे बाद हुई रवाना
बीते कुछ दिनों से समय की पटरी से उतर गया है ट्रेन का संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद से मेरठ/सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक बार फिर से समय की पटरी से उतर गई है। बीते कुछ दिन से ये ट्रेन न ही यहां समय से पहुंची है और न ही रवाना हुई है। सोमवार को इसकी लेटलतीफी कुछ ज्यादा ही हो गई। सुबह 9.55 बजे इलाहाबाद आने वाली नौचंदी शाम सात बजे के बाद ही जंक्शन पहुंच सकी। विलंब से आने की वजह से इसका अप रैक समय से तैयार नहीं किया जा सका। इस वजह से नौचंदी एक्सप्रेस शाम 5.40 की बजाय रात 12 बजे के बाद रवाना करने की तैयारी की गई।
बीते कुछ रोज से नौचंदी लगातार विलंब से इलाहाबाद पहुंच रही है। 13 अक्तूबर को गाड़ी संख्या 14512 नौचंदी एक्सप्रेस दिन में 02.50 बजे, 14 को दिन में 1.25 बजे, 15 को शाम 04.20 बजे एवं 16 अक्तूबर को नौ घंटे की देरी से शाम 07.07 बजे इलाहाबाद पहुंची। घंटों देरी से आने की वजह से इसे समय से रवाना नहीं किया जा सका। दरअसल ट्रेन की धुलाई एवं रखरखाव के अन्य कार्य में चार घंटे का वक्त लगता है। इस वजह से नौचंदी एक्सप्रेस रात 12 बजे के बाद रवाना किए जाने की तैयारी की गई। इसकी रवानगी का समय इलाहाबाद से शाम 05.40 बजे है। 13 को रात 11.30 बजे, 14 को रात 08.55 एवं 15 को यह गाड़ी रात 09.15 बजे इलाहाबाद से रवाना हुई थी।