{"_id":"598a1f474f1c1b9c0e8b48d9","slug":"71502224199-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के कार्यक्रम की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के कार्यक्रम की तैयारी
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के कार्यक्रम की तैयारी तेज
इलाहाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 12 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री नैनी के युनाइटेड कालेज में गंगा के किनारे बसे गांवों को ‘खुले में शौचमुक्त’ होने की घोषणा करेंगे। इसमें केंद्रीय मंत्री उमा भारती समेत कई मंत्री शामिल होंगे। डीएम संजय कुमार, एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने मंगलवार को कालेज का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया। इसके अलावा डीएम की अगुवाई में संबंधित विभागों की बैठक में भी तैयारियाें की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नजदीक आने के साथ गंगा किनारे के 122 गांवों में शौचालय निर्माण का काम भी तेज कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से बुधवार तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि शौचालय की गुणवत्ता प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है। इस कार्यक्रम में गंगा किनारे के राज्यों के जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। डीएम की बैठक में कार्यक्रम को लेकर देर रात तक तैयारियों की समीक्षा की गई।