{"_id":"5964e28f4f1c1b9b288b4637","slug":"71499783823-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर का पद सृजित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर का पद सृजित करने की मांग
Updated Tue, 11 Jul 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग में इंस्पेक्टर का पद सृजित करने की मांग
समान कैडर की मांग पर अफसरों, कर्मचारियों का धरना जारी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
वाणिज्य कर विभाग में समान कैडर लागू करने की मांग लगातार तेज हो रही है। प्रदेश स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गठित संयुक्त कमेटी समान कैडर समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन चला रखा है। इसी कड़ी में मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें कैडर रिव्यू, 50 वर्ष की आयु में अनिवार्य सेवानिवृत्ति, इंस्पेक्टर के पद सृजित करने, लिपिक संवर्ग में कार्य आवंटन पर चर्चा हुई। बैठक में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के शाखा अध्यक्ष राम बाबू यादव ने कहा है कि हमें जीएसटी में इंस्पेक्टर का पद दिया जाए। राज्यों में लिपिकों के कार्य करने के लिए जो व्यवस्था है, उसी के तहत कार्य आवंटन किया जाए। बैठक में जेसी भूपेंद्र शुक्ला, एपी श्रीवास्तव एसबी सिंह, एसके श्रीवास्तव, डीसी एसके गौतम, विवेक मिश्र, डॉ.मुकेश, नम्रता वर्मा, एसोसिएशन के राजवंशी, राजेश मौर्या, चंद्रेश, आशुतोष तिवारी, अजीत श्रीवास्तव, चंद्रपाल यादव, कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।