{"_id":"593ff1334f1c1b250b8b458a","slug":"71497362739-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएलएड के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से
प्रदेश भर में 81 हजार से अधिक सीटों पर होना है प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
डिप्लोमा एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के लिए 14 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने जा रहे हैं। सत्र 2016-17 के लिए जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) एवं निजी कॉलेजों में कुल 81600 सीटों पर प्रवेश है। योजना है कि सितंबर के पहले हफ्ते से प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया जाए।
डीएलएड के लिए कुल 1422 निजी कॉलेज हैं, जिनमें 71100 सीटें हैं जबकि सरकारी कॉलेजों में सीटों की संख्या 10500 है। ऑनलाइन आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले पुन: पंजीकरण कराना होगा और फीस जमा करने के बाद नया आवेदन फॉर्म भरना होगा। ऐसी स्थिति में पूर्व में भरे आवेदन को निरस्त करते हुए केवल अंतिम आवेदन पत्र को ही मान्य किया जाएगा। अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन के साथ लगाए गए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक परीक्षा के प्राप्तांक प्रतिशत के योग के आधार पर गुणांक का आगणन करते हुए श्रेष्ठता सूची तैयार की जाएगी और वरीयताक्रम में वर्ग, श्रेणीवार चयन किया जाएगा। चयन के समय अगर एक ही वर्ग, श्रेणी के दो अभ्यर्थियों के गुणांक बराबर आते हैं तो अधिक आयु वर्ग वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी। गुणांक एवं आयु भी समान होने पर अंग्रेजी वर्गमाला के क्रम में अभ्यर्थी के नाम के अनुसार वरीयता दी जाएगी।