फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   70 thousands applicants will sit in BEd entrance Exam.

बीएड प्रवेश परीक्षा में 70 हजार अभ्यर्थी

Sat, 13 Apr 2019 10:56 PM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Apr 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
70 thousands applicants will sit in BEd entrance Exam.
demo pic - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए प्रयागराज में 120 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शनिवार को सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रशासनिक अफसरों ने तैयारी की समीक्षा की और परीक्षा के आयोजन को लेकर तमाम दिशा-निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली को दी गई है और प्रयागराज में परीक्षा के लिए प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय को नोडल केंद्र बनाया गया है। प्रयागराज के 120 केंद्रों में परीक्षा देने के कुल 69 हजार 940 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होगी और गलत जवाब देने पर प्रत्येक सवाल के लिए निर्धारित अंक का एक तिहाई निगेटिव मार्किंग के रूप में काट लिया जाएगा। शनिवार को जिला प्रशासन, नोडल केंद्र यानी राज्य विश्वविद्यालय के अफसरों की परीक्षा तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन


इस दौरान सभी केंद्राध्यक्षों को परीक्षा सामग्री का वितरण किया गया और परीक्षा के शुचितापूर्ण आयोजन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी कहा गया है कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। समीक्षा बैठक में बरेली से आए तीन अब्जर्वर भी शामिल हुए, जिन्होंने परीक्षा के मद्देनजर कई दिशा-निर्देश दिए। अध्यक्षता एडीएम सिटी एके कनौजिया ने की। बैठक में राज्य विवि की ओर से रजिस्ट्रार शेषनाथ पांडेय, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनीता यादव, आरएस वर्मा, जेपी पाल समेत सभी केंद्राध्यक्ष, केंद्र पर्यवेक्षक, केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed