फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   70 kg polythene seized from the shop in Atrsuiya

अतरसुइया में दुकान से पकड़ी 70 किलो पॉलीथिन

Wed, 11 May 2016 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 11 May 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने मंगलवार को अतरसुइया में छापामार पर प्रतिबंधित पॉलीथिन का जखीरा पकड़ा। इस दौरान कारोबारी ने अपने रिश्तेदारों के साथ जमकर हंगामा किया। अफसरों से धक्कामुक्की के साथ गाली-गलौज भी की। माहौल बिगड़ने पर इसकी सूचना सिटी मजिस्ट्रेट को दी गई। तत्काल मौके पर भारी मात्रा में पुलिस पहुंची। इस बाद जांच में 70 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई।
विज्ञापन


जोनल अधिकारी आशुतोष गुप्ता एवं शहर मिशन प्रबंधक राजकुमार द्विवेदी के नेतृत्व में निगम का दस्ता दिन में अतरसुइया पहुंचा। यहां अग्रवाल ट्रेडर्स में छापा मारा गया। जोनल अधिकारी के मुताबिक कार्रवाई के दौरान व्यापारी भोले अग्रवाल, उसका भाई राजीव अग्रवाल एवं चाचा गिरीश अग्रवाल ने सरकार कार्य में बाधा पहुंचते हुए धक्कामुक्की की। व्यापारी अभद्रता पर उतर आया और गाली-गलौज भी शुरू कर दी। इस दौरान भीड़ जुटी और हंगामा बढ़ने पर सिटी मजिस्ट्रेट को सूचित किया गया। उनके निर्देश पर अतरसुइया थाने ने पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा कर स्थिति संभाली। दुकान की जांच में 70 किलोग्राम पॉलीथिन बरामद की गई, जिसे जब्त कर लिया गया। व्यापारी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। इस व्यापारी के यहां से छह फरवरी को भी भारी मात्रा में पॉलीथिन जब्त की गई। थाने में व्यापारी से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed