फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   69000 Teachers Recruitment- candidate protest and candle march against question paper out

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग, अभ्यर्थियों ने निकाला कैंडल मार्च

Thu, 10 Jan 2019 12:16 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
69000 Teachers Recruitment- candidate protest and candle march against question paper out
प्रश्नपत्र आउट होने के विरोध में कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला

प्राथमिक विद्यालय में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट होने के विरोध में बुधवार को परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने परीक्षा नियामक कार्यालय पर प्रदर्शन के साथ कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च परीक्षा नियामक कार्यालय से शुरू होकर छात्रसंघ भवन, आजाद पार्क एवं सिविल लाइंस हनुमान मंदिर होते हुए सुभाष चौराहे पर सम्पन्न हुआ। कैंडल मार्च में भारी संख्या में परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही। परीक्षार्थियों का आरोप है कि छह जनवरी को परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र और उसके उत्तर वायरल हो गए थे।

विज्ञापन


परीक्षार्थियों के बार-बार चेतावनी देने के बाद भी परीक्षा नियामक प्राधिकारी एवं प्रदेश सरकार ध्यान नहीं दे रहे हैं। पर्चा आउट होने के चलते हजारों की संख्या में परीक्षार्थियों को भविष्य दांव पर लगा है। परीक्षार्थियों का कहना है कि सरकार कटऑफ जारी करके प्रतियोगियों को आपस में लड़ाना बंद करे और परीक्षा निरस्त करके दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे। परीक्षार्थियों का कहना है कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखने की कोशिश करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुनील मौर्य, मनोज यादव, अनिल सिंह, निरंजन देव, अलाउद्दीन, सुनील यादव, शैलेश पासवान सहित बड़ी संख्या में छात्र कैंडल मार्च में शामिल रहे।
विज्ञापन


शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के बाद अब 97 और 90 अंक का कटऑफ तय करने को गलत बताया है। उनका कहना है कि नए कटऑफ के बाद शिक्षामित्रों को भारांक देने का आदेश निरर्थक हो जाएगा। उन्होंने सरकार की मनमानी के खिलाऊ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने बात कही। बैठक में अमित कुमार, रेखा देवी, रमेश कुमार, प्रभावती सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed