फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   68500 teacher recruitment: counseling completed, appointment letter issued

68500 शिक्षक भर्तीः काउंसलिंग पूरी, नियुक्तिपत्र जारी

Sun, 10 Mar 2019 12:55 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
68500 teacher recruitment: counseling completed, appointment letter issued
Teacher

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 68500 शिक्षक भर्ती में पुनर्मूल्यांकन के बाद सफल 4596 अभ्यर्थियों की शनिवार को काउंसलिंग पूरी हो गई। स्कूल आवंटन के साथ नियुक्तिपत्र भी जारी कर दिए गए हैं। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की सचिव के अनुसार प्रदेश के 15 से अधिक बीएसए ने नियुक्तिपत्र जारी करने की सूचना दी है। हालांकि, अभी ऐसे कई जिले हैं, जहां प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन


सचिव परिषद रूबी सिंह ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में विद्यालयों के आवंटन का काम पूरा हो गया है। कुछ जिलों में अभी विद्यालय आवंटित करके नियुक्तिपत्र जारी नहीं किए गए हैं, वहां भी जल्द प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। बताया कि गोरखपुर, फैजाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, अमेठी, बांदा, सहारनपुर, संभल, प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में नियुक्तिपत्र जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रयागराज में 26 चयनितों को नहीं मिला नियुक्तिपत्र
पुनर्मूल्यांकन में सफल 4596 में से 27 अभ्यर्थियों को प्रयागराज में काउंसलिंग के लिए चुना गया। 26 ने काउंसलिंग में रिपोर्ट करने के बाद विद्यालय आवंटन के लिए विकल्प भर दिया। हालांकि, अभी इनको विद्यालय आवंटित नहीं किए जा सके हैं। इस बारे में जब बीएसए संजय कुशवाहा से बात करने की कोशिश की गई तो वह फोन पर उपलब्ध नहीं हुए। वहीं सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में बीएसए से वार्ता करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed