फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   66 years dream fulfilled after six weeks: Kesri Nath

66 वर्ष छह सप्ताह बाद पूरा हुआ सपना- केशरी नाथ

Mon, 05 Aug 2019 09:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
66 years dream fulfilled after six weeks: Kesri Nath
66 years dream fulfilled after six weeks: Kesri Nath
66 वर्ष छह सप्ताह बाद पूरा हुआ सपना: केशरी नाथ त्रिपाठी
विज्ञापन

प्रयागराज। पश्चिमी बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को साहसिक निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि 66 वर्ष छह सप्ताह पूर्व उन्होंने जो सपना देखा था, उसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने पूरा कर दिया है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय एकता का मजबूत करने वाला यह कदम उठाया है।
निवर्तमान राज्यपाल ने कहा कि 66 वर्ष छह सप्ताह पहले प्रयागराज में हुए कश्मीरियों के आंदोलन में उन्होंने शिरकत की थी। इस दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा। उसी आंदोलन के दौरान ‘एक देश, दो निशान, दो प्रधान, नहीं चलेगा, नहीं चलेगा’ नारा उन्होंने लगाया था। अब 66 वर्ष वह आंदोलन सफल हुआ। अब कश्मीर में पनप रहे आतंकवाद को रोका जा सकेगा। मुझे मोदी सरकार से उम्मीद थी कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटेगा। आज करोड़ों भारतीयों का सपना साकार हुआ। किसी भी राष्ट्र भक्त को इस फैसले की आलोचना नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

दुर्भाग्य है कि अल्पसंख्यक वोट की लालच में कुछ दल सरकार के इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोग भूल रहे है कि अब जाकर कश्मीर के विकास का रास्ता खुला है। वहां खुशहाली के साथ नौकरी आएगी। इसके पूर्व तमाम भाजपाई भी केशरी नाथ के घर पहुंचे। इस दौरान उन्हें मिठाई खिलाई गई। इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष शिवेंद्र मिश्र, पदुम जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, राहुल शर्मा, लखन चौरसिया, दिलीप केशरवानी, नवीन मिश्र, अनुपम गुप्ता, श्रवण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed