{"_id":"5cc8a93bbdec220708712cb2","slug":"64-thousands-students-completed-all-the-process-for-admission-in-au","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश के लिए 64 हजार अभ्यर्थियों ने पूरी की आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश के लिए 64 हजार अभ्यर्थियों ने पूरी की आवेदन प्रक्रिया
Wed, 01 May 2019 01:30 AM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 May 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए मंगलवार तक 64362 अभ्यर्थी शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं जबकि 137107 अभ्यर्थी प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
विज्ञापन
प्रवेश के लिए अंतिम तिथि तीन मई निर्धारित है। ऐसे में रजिस्ट्रेशन कराने वाले जो अभ्यर्थी अब तक शुल्क जमा नहीं कर सके हैं, उनके पास आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए तीन दिन का समय है। स्नातक में प्रवेश के लिए अब 74609 रजिस्ट्रेशन एवं 40232 आवेदन, परास्नातक के लिए 34126 रजिस्ट्रेशन एवं 12258 आवेदन, क्रेट के लिए 7712 रजिस्ट्रेशन एवं 3354 आवेदन, एलएलबी, बीएएलएलबी के लिए 18143 रजिस्ट्रेशन एवं 7946 आवेदन औरर इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 2514 रजिस्ट्रेशन एवं 572 आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन