{"_id":"64ea624c36abc0d8630b6711","slug":"64-lakh-rupees-for-earnest-money-threatened-at-the-behest-of-benama-meerganj-news-c-4-1-bly1028-235897-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बयाने के लिए 64 लाख रुपये, \nबैनामे की कहने पर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बयाने के लिए 64 लाख रुपये, बैनामे की कहने पर दी धमकी
Sun, 27 Aug 2023 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 27 Aug 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
- आईजी के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज संवाद न्यूज एजेंसीमीरगंज। किसी दूसरे की जमीन दिखाकर बरेली के व्यक्ति से आठ लोगों ने 64 लाख रुपये का बयाना लेकर ठग लिए। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आईजी के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बरेली के प्रेमनगर निवासी मनोज शुक्ला ने बताया कि नन्हे सिंह, मोरकली, माया देवी, अनीता देवी, जयदीप सिंह, गजेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, अमन रंधावा ने गाटा संख्या 572, रकबा 0.241 हेक्टरेयर जमीन का सौदा 6.40 करोड़ रुपये में तय किया था। चार जुलाई को एग्रीमेंट कराया और बतौर बयाना 64 लाख रुपये नकद व चेक के माध्यम से दिए थे। इसके बाद आरोपियों से जमीन का बैनामा कराने के लिए कहा तो टालमटोल करने लगे। दोबारा कहा तो जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। 31 जुलाई को आरोपियों को नोटिस देकर दी गई रकम लौटाने के लिए कहा गया। नोटिस तामील होने के बाद भी उन्होंने रुपये नहीं लौटाए हैं।
थाना मीरगंज में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने आईजी बरेली को प्रार्थनापत्र देकर उनके आदेश पर आठों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई है।।प्रभारी निरीक्षक मीरगंज हरेंद्रसिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। सत्यता के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।