फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   राजेंद्र और पंधारी की संपति

राजेंद्र और पंधारी की संपति

Tue, 23 Apr 2019 01:23 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
राजेंद्र और पंधारी की संपति
राजेंद्र से दोगुनी है पत्नी की वार्षिक आय
विज्ञापन

0 29 करोड़ से अधिक संपत्ति के हैं मालिक, 26 करोड़ से अधिक अचल संपत्ति
0 हांडा सिटी और दो वैगनआर कार से चलते हैं पति-पत्नी, दो टैंकर भी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद सीट से सपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह तथा उनकी पत्नी के पास 29 करोड़ रुपये से अधिक चल और अचल संपत्ति है। 26.57 करोड़ से अधिक रुपये के शहर और गांवों में जमीन तथा मकान हैं। वहीं 2.69 करोड़ रुपये बैंकों तथा अलग-अलग संस्थाओं के विभिन्न मद में जमा हैं। पत्नी विद्या सिंह की वार्षिक आय राजेंद्र की कमाई से दोगुनी से भी ज्यादा है। राजेंद्र के पास हांडा सिटी और वैगनआर के अलावा दो टैंकर भी है। पत्नी के नाम पर भी एक वैगनआर है।
राजेंद्र प्रताप की ओर से दाखिल नामांकन पत्र के अनुसार उन पर कोई मुकदमा नहीं है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की है। आयकर विभाग में पांच वर्ष के दिए गए विवरण के अनुसार वर्ष 2017-18 में पत्नी विद्या की 20 लाख 99 हजार रुपये की आय रही। इससे पहले के वर्ष में भी 19.62 लाख रुपये की आय रही। वहीं राजेंद्र की 2017-18 में कुल आय 9.48 लाख रुपये रहीं। इससे पूर्व के वर्ष में 5.32 लाख रुपये का इनकम हुआ था। 2015-15 में 14 लाख रुपये से अधिक का इनकम हुआ था। बैंकों तथा कंपनियों की विभिन्न योजनाओं में पत्नी ने राजेंद्र से अधिक निवेश किया है। राजेंद्र के अलावा पत्नी के नाम से भी जार्जटाउन, एमजी मार्ग, सोहबतियाबाग में मकान भी है।
विज्ञापन

000
परिवार की कुल संपत्ति
मद राजेंद्र पत्नी कुटुंब
नगद 9,45,000 4,95,000 35,000
बैंकों, कंपनियों में जमा 1,01,81,997 1,42,02,333 10,88,672
अचल संपत्ति 18,72,23,000 7,85,45,000 000
000
पंधारी के पास कार नहीं लेकिन, है राइफल
0 कुल करीब एक करोड़ की चल-अचल संपत्ति, बच्चों के पास भी दो लाख नगद
प्रयागराज। फूलपुर से सपा उम्मीदवार पंधारी यादव के पास अपनी कोई कार नहीं है। सिर्फ एक मोटरसाइकिल है। हालांकि, उनके पास राइफल है, जिसकी कीमत एक लाख रुपये है। नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामा के अनुसार पंधारी पर कोई मुकदमा नहीं है। उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। पत्नी और बच्चों को मिलाकर उनके पास 12 लाख रुपये से अधिक जमा हैं। वहीं 87 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। इसमें बाघम्बरी गद्दी में 35 लाख रुपये का मकान भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
पंधारी के परिवार की कुल संपत्ति
मद पंधारी पत्नी अन्य
नगद 4,00,000 1,00,000 2,00,000
बैंक 7,39,954 2,90,000 2,56,645
अचल संपत्ति 87,00,000 000 000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed