{"_id":"5c744abbbdec22691d36dca2","slug":"61551125179-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म हिला मतदाताओं की संख्या कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म हिला मतदाताओं की संख्या कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मताधिकार से भी वंचित हैं महिलाएं
0 जिले में कुल महिला आबादी में मात्र 61 फीसदी ही हैं वोटर, पुरुषों की संख्या 67 प्रतिशत
प्रयागराज। पिछले कई चुनावों से महिला आरक्षण बिल पास कराने की मांग के बीच एक सच्चाई यह भी है कि महिलाओं को मतदान में भी बराबर का अधिकार नहीं मिला हुआ है। लगातार अभियान के बावजूद कुल आबादी की मात्र 61 फीसदी महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। वहीं पुरुषों की संख्या 67 प्रतिशत है।
2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ मतदाता सूची को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। वर्तमान में जिले की अनुमानित आबादी 68 लाख 86 हजार से अधिक है। इनमें से महिलाओं की संख्या 32 लाख 64 हजार 440 है। इनमें से 20 लाख एक हजार 520 महिलाएं मतदाता हैं। इस तरह से कुल आबादी की 61.31 प्रतिशत महिलाएं मतदाता हैं। वहीं कुल 36 लाख 22 हजार में से 24 लाख 26 हजार 374 पुरुष मतदाता हैं। इस तरह से 66.99 प्रतिशत पुरुषों के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं।
मतदाता सूची में महिलाओं की कम संख्या लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है। इसके मद्देनजर महिलाओं को वोटर बनाने के लिए पिछले एक साल से अभियान चलाया जा रहा है। कई विशेष अभियान भी चलाए गए। इसके बावजूद मतदाता बनने के मामले में पुरुषों से महिलाएं काफी पीछे हैं। यह अंतर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक है। शहर की तीन विधानसभा क्षेत्रों शहर उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी में महिला मतदाताओं की संख्या 70 फीसदी से अधिक है। वहीं अन्य विधानसभा क्षेत्रों में 60 के करीब है।
विज्ञापन
000
विधानसभा महिला मतदाता पुरुष
(प्रतिशत में) (प्रतिशत में)
फाफामऊ 60.43 66.89
सोरांव 60.43 62.65
फूलपुर 58.36 67.03
पश्चिमी 71.44 71.59
उत्तरी 65.08 68.83
मेजा 56.00 62.99
करछना 64.28 71.94
दक्षिणी 73.59 77.35
बारा 58.13 63.10
कोरांव 55.60 59.93
प्रतापपुर 59.19 65.52
हंडिया 57.99 66.71
औसत 61.31 66.99
000
जिले में 512 ट्रांस जेंडर भी मतदाता
0 जिले में ट्रांस जेंडर मतदाताओं की कुल संख्या 512 है। इनमें से फाफामऊ विधानसभा में 15, सोरांव में 28, फूलपुर में 55, पश्चिमी में 40 तथा उत्तरी में 71 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इस तरह से फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 209 ट्रांस जेंडर मतदाता हैं। वहीं मेजा विधानसभा में 21, करछना में 25, दक्षिणी में सबसे अधिक 115, बारा में 15 तथा कोरांव में 19 हैं। इस तरह से इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल 195 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। भदोही लोकसभा के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में 60 तथा हंडिया में 48 ट्रांस जेंडर मतदाता हैं।