फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   वीवी का विरोध करने पर हिरासत में लिए गए छात्र

वीवी का विरोध करने पर हिरासत में लिए गए छात्र

Thu, 11 Oct 2018 08:16 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
वीवी का विरोध करने पर हिरासत में लिए गए छात्र
कुलपति का विरोध, हिरासत में कई छात्र
विज्ञापन

0 पुलिस लाइन में दो घंटे तक रखे जाने के बाद किए गए रिहा
0 छात्रों के हटने के बाद दफ्तर से सुरक्षित बाहर निकले वीसी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। विवादों के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) लौटे कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू का विरोध लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को कुलपति जैसे ही दफ्तर पहुंचे, छात्र बाहर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने कहा कि कुलपति को दफ्तर से बाहर नहीं जाने देंगे। इस पर पुलिस छात्रों को वहां से उठाकर पुलिस लाइन ले गई। इसके बाद कुलपति भारी सुरक्षा के बीच कार्यालय से निकल गए। उधर, छात्रों को दो घंटे तक पुलिस लाइन में रखे जाने के बाद छोड़ दिया गया।
कुलपति प्रो. बृहस्पतिवार सुबह जैसे ही दफ्तर पहुंचे, वहां छात्र-छात्राओं की भीड़ नारेबाजी करते हुए इकट्ठा हो गई। छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव शुरू कर दिया और ‘कुलपति वापस जाओ’ के नारे लगाने लगे। सुबह दस से दोपहर ढाई बजे तक छात्र वहीं डटे रहे। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र, दिनेश यादव और ऋचा सिंह ने कहा है कि विश्वविद्यालय की छात्राओं की सुरक्षा सबसे अहम मुद्दा है और ऐसे कुलपति के नेतृत्व में छात्राओं की सुरक्षा खतरे में है। गंभीर आरोपों से घिरे कुलपति को विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं करना चाहिए था। छात्र नेताओं ने कुलपति के समर्थन में खड़े कुछ शिक्षकों से भी आग्रह किया है कि अब तो संभल जाएं और विश्वविद्यालय की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले कुलपति को यहां से हटाने के लिए छात्रों का सहयोग करें। छात्रों ने कहा कि कुलपति अगर परिसर में शांतिपूर्ण माहौल चाहे हैं तो खुद हाई पावर कमेटी के गठन की मांग करें और जांच पूरी होने तक नैतिक आधार पर इस्तीफा दें।
विज्ञापन

कुलपति दफ्तर के सामने धरने पर बैठे छात्र नेताओं ने कहा कि वीसी भले ही सबसे नजरें बचाते हुए अपने दफ्तर पहुंच गए लेकिन अब उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। छात्रों की इस चेतावनी के बाद दो ढाई बजे के आसपास एसपी के नेतृत्व में वहां भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई। लाठियां पटककर छात्रों की भीड़ को वहां से हटाया गया और इसके बाद कई छात्र नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया। इसके बाद कुलपति भारी सुरक्षा के बीच विश्वविद्यालय से निकल गए। छात्रों को दो घंटे बाद रिहा कर दिया गया। इस दौरान छात्र नेता अभिषेक यादव, आनंद सिंह निककू, नेहा शुक्ला, निर्भय द्विवेदी, चंद्रशेखर चौधरी, अरविंद सरोज, चंद्रजीत सिंह, शेखर विकम सिंह, सूर्य प्रकाश मिश्र, नवीन पाठक, अंकित यादव, सुशील भारती, प्रवीण तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
इविवि प्रशासन ने मिटाए दीवारों पर लिखे स्लोगन
- कुलपति और उनका समर्थन कर रहे इविवि के कुछ शिक्षकों के खिलाफ बुधवार रात इविवि परिसर में जगह-जगह स्लोगन लिखवा दिए गए थे। स्लोगन के जरिये मांग की गई थी कि कुलपति विश्वविद्यालय से वापस जाएं। बृहस्पतिवार सुबह छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय पहुंचे तो परिसर में जगह-जगह लिखे स्लोगन चर्चा का विषय बने रहे। हालांकि कुछ देर बाद ही इविवि प्रशासन की ओर से दीवारों पर लिखे गए स्लोगन हटा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed