{"_id":"59f9f63a4f1c1b3c3d8b4b3d","slug":"61509553722-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बदले हुए समय पर हरिद्वार और दुरंतो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बदले हुए समय पर हरिद्वार और दुरंतो
Updated Wed, 01 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से बदले हुए समय पर हरिद्वार और दुरंतो एक्सप्रेस
0 बुधवार से लागू हो गई रेलवे की नई समय सारिणी
0 जंक्शन की छह और छिवकी की नौ ट्रेनों का बदला समय
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। रेलवे की नई समय सारिणी बुधवार से लागू हो गई। इलाहाबाद एवं छिवकी से गुजरने वाली तमाम ट्रेनों पर इसका असर पड़ा। इसके तहत बुधवार को रीवा-आनंद विहार, वाराणसी-एलटीटी, संघमित्रा आदि ट्रेनें अपने नये समय पर इलाहाबाद पहुंचीं। उधर दिल्ली से आने वाली दुरंतो भी एक नवंबर को बदले हुए समय पर चली। बृहस्पतिवार को दिल्ली दुरंतो सुबह 6.10 बजे की बजाय अपने नये समय 5.50 बजे ही इलाहाबाद पहुंच जाएगी।
इलाहाबाद से हरिद्वार जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस भी बृहस्पतिवार से बदले हुए समय पर चलेगी। अभी तक इस ट्रेन की रवानगी का वक्त रात 11.25 बजे था, जो अब रात 11.45 बजे चलेगी। इसके अलावा इलाहाबाद जंक्शन आने वाली जिन ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है, उसमें दो नवंबर को हावड़ा-कालका मेल सुबह नौ बजे यहां पहुंचेंगी। ओवर ऑल जंक्शन आने वाली कुछ छह ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं दूसरी ओर इलाहाबाद छिवकी स्टेशन की बात करें तो यहां आने वालीं नौ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। यहां एलटीटी-जयनगर का सुबह 09.07-09.12, छपरा-सूरत एक्सप्रेस रात 08.35-08.40, वाराणसी-एलटीटी अपराह्न 12.45-01.05, संघमित्रा एक्सप्रेस रात 01.00-01.10, वाराणसी-उधना सुबह 09.13-09.15, गोरखपुर-एलटीटी रात 09.33-09.35, डाउन संघमित्रा एक्सप्रेस रात 01.50-02.00, पाटलिपुत्र-यशवंतपुर रात 02.10-02.15 और यशवंतपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का नया समय रात 03.30-03.35 बजे हो गया है।