{"_id":"595fb7f04f1c1b5b458b4789","slug":"61499445232-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसीन से भरा टैंकर घुस गया वायुसेना गेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरोसीन से भरा टैंकर घुस गया वायुसेना गेट में
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। बमरौली स्थित मध्य वायु कमान के मुख्य द्वार में गुरुवार तड़के एक टैंकर अनियंत्रित होकर घुस गया। इससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया, क्योंकि टैंकर में केरोसिन भरा हुआ था। मुख्य द्वार को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद टैंकर चालक भाग निकला। पुलिस ने वाहन जब्त करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तेज आवाज से वायुसेना स्टेशन में खलबली मच गई थी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में तहकीकात की। पुलिस ने इस मामले में षड्यंत्र की संभावना से इनकार किया है।
गुरुवार की सुबह तकरीबन चार बजे वायु सेना मुख्य द्वार पर बने केबिन में सुरक्षा कर्मी बैठे हुए थे। उसी समय एक अनियंत्रित टैंकर सीधे आकर गेट से टकरा गया। तेज आवाज के कारण वायु सैनिक एलर्ट हो गए। जब तक वे बाहर आते, टैंकर चालक मौके से भाग निकला था। वायु सेना के वरिष्ठ अफसरों को तुरंत घटना की जानकारी दी गई। पुलिस को भी बुला लिया गया। टैंकर में केरोसिन भरा हुआ था। इस कारण वहां बड़ा हादसा हो सकता था। इस तथ्य को ध्यान में रखकर वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर जाकर छानबीन की।
इंस्पेक्टर धूमनगंज एके त्यागी ने बताया कि सहायक सुरक्षा अधिकारी वारंट अफसर श्याम नारायण पांडेय की ओर से तहरीर दी गई, जिसके बाद चित्रकूट कर्वी के रहने वाले चालक रामचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। ट्रक में मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान की गई। फिलहाल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। इंस्पेक्टर ने इस घटना के पीछे किसी षड्यंत्र की संभावना से इनकार करते हुए बताया है कि वायुसेना के अधिकारियों ने अपनी जांच कर ली है।