{"_id":"595cf99a4f1c1b2c628b4584","slug":"61499265434-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई दुरंतो में यात्रियों को मिलेगी अब ज्यादा बर्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई दुरंतो में यात्रियों को मिलेगी अब ज्यादा बर्थ
Updated Wed, 05 Jul 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई दुरंतो में यात्रियों को अब मिलेगी ज्यादा बर्थ
0 ट्रेन में एलएचबी कोच लगने के बाद बढ़ जाएंगी 115 बर्थ
0 इलाहाबाद से आठ जुलाई को लग जाएंगे एलएचबी कोच
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। रेलवे ने मुंबई जाने वाले मुसाफिरों को राहत दी है। इलाहाबाद से मुंबई के लिए सप्ताह में दो दिन चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस में अब एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच रहेंगे। आठ जुलाई से इलाहाबाद से एवं सात जुलाई को ट्रेन में एलएचबी कोच ट्रेन में मुंबई से लग जाएगा। ट्रेन में एलएचबी कोच लगने के बाद उसकी सभी श्रेणियों में बर्थ की संख्या बढ़ जाएगी। वर्तमान समय मुंबई दुरंतो में कुल बर्थ की संख्या 857 है। एलएचबी कोच लगने के बाद इसमें एक भी कोच बढ़े बिना कुल बर्थ की संख्या 972 हो जाएगी।
मुंबई दुरंतो का जब से संचालन शुरू हुआ है तब से उसमें राजधानी एक्सप्रेस के पुराने कोच लगे हुए हैं। यात्री लंबे समय से इस ट्रेन में नये कोच लगाने की मांग कर रहे थे। अब रेलवे ने इसमें पुराने कोच को अलविदा करने के साथ नये कोच लगाने की तैयारी की है। एलएचबी कोच पुराने कोचों से ज्यादा हल्के और लंबे है। इसमें बिजली की खपत में भी कमी होगी साथ ही साथ हर कोच में पहले से अधिक संख्या में यात्री यात्रा कर सकेंगे। स्टील की हल्की लेकिन मजबूत बॉडी होने के कारण इनमें तेज गति से चलने के दौरान आवाज और कंपन भी कम होता है। एलएचबी रेक के एसी कोच में अच्छी एयरकंडीशनिंग होने के साथ हयूमिडिटी कंट्रोल भी रहता है। मुंबई दुरंतो में वर्तमान समय में कुल 18 कोच है। इसमें थर्ड एसी के 11, एसी टू के तीन, एसी फर्स्ट का एक, जेनरेटर यान के दो एवं रसोईयान का एक कोच है। नये एलएचबी कोचों के एसी फर्स्ट में 24, एसी टू में 54 एवं एसी थ्री में 72 बर्थ है, जबकि पुराने कोचों में क्रमश: 18, 46 एवं 64 बर्थ ही उपलब्ध थी। हर एक कोच में अटेंडेंट आदि की बर्थ छोड़ दी जाए तो इसमें यात्रियों को अब एसी थ्री में 792, एसी टू में 156 एवं एसी थ्री में 24 बर्थ उपलब्ध होगी।