फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ग्रामीण बैंक में हड़ताल

ग्रामीण बैंक में हड़ताल

Fri, 30 Jun 2017 10:28 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक में हड़ताल
ग्रामीण बैंक में हड़ताल से करोड़ों का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन

0 इलाहाबाद क्षेत्र की 112 में से 69 शाखाओं में तालाबंदी
0 70 फीसदी अफसर-कर्मचारी हड़ताल में हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। ऑल इंडिया रीजनल रुरल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के अफसर और कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। तकरीबन 70 फीसदी बैंक कर्मियों के हड़ताल में शामिल होने तथा आधे से अधिक शाखाओं में तालाबंदी की वजह से करोड़ों रुपये का कारोबार पभावित हुआ। हड़ताल के समर्थन में ताशकंद मार्ग स्थित कार्यालय पर एकत्रित अफसरों और कर्मचारियों ने क्षेत्रीय प्रभारी को मांग पत्र भी सौंपा।
प्रोन्नति नियमावली में संशोधन, सभी ग्रामीण बैंकों को शामिल करने, बैंकिंग उद्योग के समान पेंशन नीति, दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित करने आदि की मांग को लेकर एसोसिएशन से जुड़े अफसरों ने काम नहीं किया। इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत कुल 112 शाखाएं हैं। आफिसर्स एसोसिएशन के डीएन त्रिपाठी ने दावा किया कि 69 शाखाओं का ताला ही नहीं खुला। हड़ताल में अन्य संगठन से जुड़े अफसर और कर्मचारी शामिल नहीं हुए। इसकी वजह से कई शाखाएं खुलीं लेकिन अफसरों और कर्मचारियों की कम उपस्थिति की वजह से काम प्रभावित हुआ। धान की खेती शुरू हो गई है। इसकी वजह से हड़ताल का सबसे अधिक नुकसान किसानों को हुआ। इसके अलावा ग्रामीण बैंक से संबंधित दूसरे बैंक के चेक भी फंसे रह गए। हड़ताल के समर्थन में क्षेत्रीय कार्यालय पर एकत्रित अफसरों ने प्रदर्शन किया और सात सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग नहीं जाने पर आगे और तेज आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

000
हड़ताल के विरोध में यूएफबीयू
0 आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन से संबद्ध यूपी ग्रामीण बैंक स्टाफ एसोसिएशन ने हड़ताल को साजिश बताया। प्रांतीय महासचिव बीके मिश्रा का कहना है कि 28 जून को भारतीय बैंक संघ के साथ यूएफबीयू की हुई बैठक में ग्रामीण बैंक कर्मियों के तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई और मांगों को लेकर सकारात्मक रुख रहा। ऐसे में हड़ताल का कोई औचित्य नहीं था। उन्होंने हड़ताल को असफल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed